1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बॉस 11 में यह प्रतियोगी इस बार हो जाएगा घर से बाहर?

बिग बॉस 11 में यह प्रतियोगी इस बार हो जाएगा घर से बाहर?

 Published : Oct 12, 2017 03:07 pm IST,  Updated : Oct 12, 2017 03:07 pm IST

घर से बाहर होने के लिए जो सदस्य नॉमिनेटेड हैं, उसमें हैं- हिना खान, शिवानी दुर्गा, ज्योति कुमारी, विकास गुप्ता और सपना चौधरी।

hina khan, shivani durga, vikas gupta, jyoti kumari, sapna chaudhary, nominated bigg boss 11- India TV Hindi
hina khan, shivani durga, vikas gupta, jyoti kumari, sapna chaudhary, nominated bigg boss 11

नई दिल्ली:बिग बॉस’ के घर से सबसे पहले एलिमिनेट हुए थे जुबैर खान, इस हफ्ते एक और प्रतियोगी घर से बाहर हो जाएगा। घर से बाहर होने के लिए जो सदस्य नॉमिनेटेड हैं, उसमें हैं- हिना खान, शिवानी दुर्गा, ज्योति कुमारी, विकास गुप्ता और सपना चौधरी। इनमें से जिस भी कंटेस्टेंट को सबसे कम वोट मिलेगा वो घर से बाहर हो जाएगा। वोटिंग शुरू हो चुकी है, और इस वीकेंड सलमान उस प्रतियोगी का खुलासा भी कर देंगे।

लेकिन हमारे पास जो ब्रेकिंग न्यूज है उसके मुताबिक सबसे कम वोट शिवानी को मिले हैं। यानी शिवानी दुर्गा इस हफ्ते घर से बाहर हो सकती हैं। पहले ही यह कयास लगाया जा रहा था कि शिवानी इस घर से बाहर हो सकती हैं। न ही वो शो में कुछ खास तड़का लगा पा रही हैं और न ही उनकी कोई फैन फॉलोइंग है।

hina khan, shivani durga, vikas gupta, jyoti kumari, sapna chaudhary, nominated bigg boss 11
Image Source : PTIhina khan, shivani durga, vikas gupta, jyoti kumari, sapna chaudhary, nominated bigg boss 11

जिस क्रम में प्रतियोगियों को वोट मिले हैं वो कुछ इस तरह है- सबसे ज्यादा वोट मिले हैं हिना खान को, दूसरे नंबर पर हैं विकास, तीसरे नंबर पर हैं सपना चौधरी और चौथे नंबर पर हैं बिहार की ज्योति कुमारी। सबसे कम वोट जिसे मिले हैं- वो हैं शिवानी दुर्गा। और इस वीकेंड के वार में वो घर से बाहर हो जाएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन