प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन किया था। अब सबको उनके मुंबई रिसेप्शन का इंतजार है।
Image Source : YOGEN SHAHPriyanka Chopra and Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 4 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन का आयोजन किया था। अब सबको उनके मुंबई रिसेप्शन का इंतजार है। खबरों की मानें तो दोनों 20 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन होस्ट करेंगे। यह रिसेप्शन बॉलीवुड और दूसरे सिलेब्रिटीज के लिए होगा।
प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से और 2 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। यह शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
प्रियंका और निक 5 दिसंबर को मुंबई लौट आए थे। हालांकि उनके मुंबई रिसेप्शन के वेन्यू का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
शादी के बाद प्रियंका ने डेटिंग एप Bumble के लॉन्च इवेंट में भी हिस्सा लिया था। प्रियंका के साथ निक भी इस इवेंट में पहुंचे थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका 'कॉफी विद करण 6' में करीना कपूर खान के साथ नजर आ सकती हैं। फिल्मी करियर की बात करें तो उनके पास अभी सोनाली बोस की 'द स्काई इज पिंक' है। फिल्म में उनके साथ फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका, संजय लीला भंसाली की फिल्म में गंगूबाई कोठेवाली के रोल में भी नजर आ सकती हैं।