1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. koffee with karan 6: करण के चैट शो में भाई हर्षवर्धन और बहन रिया के साथ नजर आएंगी सोनम कपूर

koffee with karan 6: करण के चैट शो में भाई हर्षवर्धन और बहन रिया के साथ नजर आएंगी सोनम कपूर

 Published : Dec 07, 2018 07:26 am IST,  Updated : Dec 07, 2018 07:35 am IST

कॉफी विद करन के सीजन 6 में इस बार सोनम कपूर अपने भाई-बहन रिया और हर्षवर्धन के साथ नजर आने वाली हैं।

Sonam, rhea, harsh and karan- India TV Hindi
Sonam, rhea, harsh and karan Image Source : INSTAGRAM/HARSHVARDHAN

इन दिनों करण जौहर के चैट शो में जितने भी सितारे आ रहे हैं उनके बारे में काफी दिलचस्प बातें जानने को मिल रही हैं। 'कॉफी विद करन' के सीजन 6 में इस बार सोनम कपूर अपने भाई-बहन रिया और हर्षवर्धन के साथ नजर आने वाली हैं। इस एपिसोड में कपूर फैमिली के कई राज पता लगने वाले हैं। सोनम कपूर पिछले एक महीने से यूके में अपने पति के साथ थीं। जहां से वह फोटोज शेयर करती रहती थीं। एक महीने यूके में रहने के बाद सोनम वापिस मुंबई आ चुकी हैं।

सोनम के मुंबई आने का बाद उन्होंने 'कॉफी विद करन' की शूटिंग की है। हर्षवर्धन ने कॉफी विद करन के सेट से एक फोटो शेयर की है। जिसमें रिया, सोनम, हर्षवर्धन और करण जौहर हैं। 

सोनम कपूर पहले भी करण जौहर के चैट शो में आ चुकी हैं लेकिन रिया और हर्षवर्धन का यह डेब्यू शो होने वाला है। यह एपिसोड अभी से काफी दिलचस्प लग रहा है। सोनम कपूर इससे पहले कॉफी विद करन में दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करीना कपूर खान के साथ नजर आ चुकी हैं। 

इससे पहले कपूर खानदार से अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर भी इसी सीजन कॉफी विद करन का हिस्सा बन चुके हैं। वो एपिसोड भी काफी मजेदार रहा था। उस एपिसोड में अर्जुन और जाह्नवी ने फैमिली और पर्सनल सभी से जुड़ी बातें की। 

इसके साथ ही सोमन कपूर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आने वाली हैं। फिल्म में सोनम के साथ अनिल कपूर, जूही चावला और राजकुमार राव नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

Also Read:

श्रीदेवी से मिलने पर हमेशा पैर क्यों छूते थे अनिल कपूर, जानिए वजह

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ के लगे आरोप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन