1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह से नहीं इस डायरेक्टर से शादी करना चाहती थीं दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह से नहीं इस डायरेक्टर से शादी करना चाहती थीं दीपिका पादुकोण

 Published : Dec 07, 2018 08:46 am IST,  Updated : Dec 07, 2018 08:46 am IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं लेकिन दीपिका इस डायरेक्टर से शादी करना चाहती थीं।

Deepika and Ranveer- India TV Hindi
Deepika and Ranveer Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKAPADUKONE

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। दीपिका और रणवीर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम भी किया है। मगर पहले दीपिका रणवीर की जगह डायरेक्टर से शादी करना चाहती थी। इस बात के बारे में दीपिका ने खुद बताया था। 

फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज से पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 'बिग बॉस सीजन 11' में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए गए थे। जहां सलमान ने दीपिका से शादी के बारे में पूछा था। सलमान ने पूछा कि वह किससे शादी करना चाहती हैं, किसे डेट करना चाहती हैं और किसे मारना चाहती हैं।

इस बात का जवाब दीपिका ने दिया कि वह संजय लीला बंसाली से शादी करना चाहती हैं। रणवीर सिंह को डेट करना चाहती हैं और शाहिद कपूर को मारना चाहती हैं।

यह जवाब सलमान के लिए काफी हैरान करने वाला था। क्योंकि उस समय में रणवीर और दीपिका के रिलेशनशिप और शादी की खबरें सुर्खियों में थी।

आपको बता दें दीपिका और रणवीर ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की है। शादी कोंकणी और सिंधी दोनों रीति-रिवीजों से हुई है। 14 नवंबर को शादी कोंकणी रीति-रिवाजों से और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाजो से हुई थी। शादी के बाद दोनों मुंबई आ गए थे। जिसके बाद तीन रिसेप्शन दिए गए। एक बेंगलुरु के द लीला होटल में हुआ था तो वहीं दो रिसेप्शन मुंबई के होटल हयात में हुए थे। शादी के बाद दोनों अपने काम में व्यस्त हो गए हैं। रणवीर की आने वाली फिल्म 'सिंबा' 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। जिसमें उनके साथ सारा अली खान नजर आने वाली हैं। 

Also Read:

श्रीदेवी से मिलने पर हमेशा पैर क्यों छूते थे अनिल कपूर, जानिए वजह

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ के लगे आरोप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन