1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बियोंसे ने दीपिका की ड्रेसिंग स्टाइल को किया कॉपी, आप बताइए कौन लगा बेस्ट?

बियोंसे ने दीपिका की ड्रेसिंग स्टाइल को किया कॉपी, आप बताइए कौन लगा बेस्ट?

 Published : Dec 05, 2018 02:16 pm IST,  Updated : Dec 05, 2018 02:33 pm IST

दुनिया की मशहूर पॉप सिंगर बियोंसे 100 वां ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल मंडेला में पहुंची।

deepika padukone- India TV Hindi
deepika padukone

नई दिल्ली: दुनिया की मशहूर पॉप सिंगर बियोंसे 100 वां ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल मंडेला में कुछ इस अंदाज में पहुंची। बता दें कि यह कार्यक्रम साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में हो रही थी। यह कॉन्सर्ट नेल्शन मंडेला के याद में रखा गया था। इसी कार्यक्रम में स्पेशल परफॉर्मेंस देने पहुंची थी बियोंसे। लेकिन इस कार्यक्रम में जो देखने को मिला वह काफी हैरान कर देने वाला था। इस कॉन्सर्ट में बियोंसे जो गाउन पहनकर आईं थी वह हूबहू दीपिका की कान की गाउन की तरह थी। गाउन के कलर और डिजाइन दोनों एक जैसे ही थे।

बता दें कि हाल ही में साऊथ अफ्रीका में हुए ग्लोबल सीटिजन फेस्टिवल में पॉप स्टार बेयोन्से ने अपनी शानदार परफार्मेंस दी। इस दौरान उन्होंने पिंक कलर का कोटयोर गाउन पहना हुआ था, जो आशी स्टूडियो के कलेक्शन में से हैं।

अपने लुक को पूरा करने के लिए बेयोन्से ने लाइट मेकअप और बालों को खुला रखा है। इसके साथ उन्होंने सिल्वर पंप हील्स और हूप इयररिंग्स कैरी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ड्रेस से मैचिंग पिंक लिपस्टिक लगा रखी है, जो उन पर काफी फब रही है।

बता दें, दीपिका ने बेयोन्से जैसी ये सेम ड्रेस फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान पहनी थी। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मैसी बन बनाया था। फुटवियर में उन्होंने मैचिंग पिंक हील्स पहनी थी।

कअप में दीपिका ने स्मोकी आइज के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाई थी, जो उनके इस लुक और ज्यादा परफेक्ट बना रही थी। इस दौरान उनकी पैपराजी को पोज देते हुए एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी जिसमें वह जीभ निकाल कर चिढ़ा रही थी।

जानिए प्रियंका ने अपनी शादी को 10 में से दिए कितनी रेटिंग, जवाब सुन हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

निक जोनस से शादी करके भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, पति को लिखा यह खास लेटर 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल