1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निक जोनस से शादी करके भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, पति को लिखा यह खास लेटर

निक जोनस से शादी करके भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, पति को लिखा यह खास लेटर

 Published : Dec 04, 2018 11:53 pm IST,  Updated : Dec 05, 2018 08:55 am IST

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी के बाद एक इमोशनल लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने पति को थैंक्स कहा है।

प्रियंका-निक- India TV Hindi
प्रियंका-निक Image Source : PEOPLE.COM

जोधपुर: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अब प्रियंका चोपड़ा जोनस बन चुकी हैं। 36 साल की प्रियंका ने 26 साल के निक जोनस से शादी कर ली है। प्रियंका ने शादी के बाद अपने पति निक जोनस को लेकर एक खत लिखा है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह विवाह से पहले घबराई और डरी हुई थीं, लेकिन जब उन्होंने अपने दूल्हे को अपने रास्ते पर खड़े हुए देखा तो उनकी सारी चिंता छू-मंतर हो गई। प्रियंका ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ ईसाई पद्धति के विवाह समारोह में 75 फुट लंबा घूंघट डाल रखा था। पीपुल डॉट कॉम के अनुसार, प्रियंका ने कहा, "हर लड़की का सपना होता है कि वह अपनी शादी के दिन राजकुमारी लगे। लेकिन मैं जो चाहती थी, उसके बारे में मैंने कभी कोई योजना नहीं बनाई थी।"

26 वर्षीय गायक ने सुझाया कि वह बड़े सपने देखें और अपनी विभिन्न पृष्ठभूमि का जश्न मनाने के लिए भारत में एक नहीं, बल्कि दो समारोह करेंगे। 'क्वांटिको' की अभिनेत्री ने कहा, "इससे मेरा दिल पिघल गया।" उन्होंने कहा कि भारत में अपने करीबी परिवारों व दोस्तों के साथ दो बड़ी शादियां करना अविश्वसनीय रूप से खास है।

यहां उम्मेद भवन पैलेस में हुई इस भव्य शादी में 225 अतिथि पहुंच थे। इसमें निक के दो भाई केविन पत्नी डेनियल संग, जोए मंगेतर व अभिनेत्री सोफिया टर्नर संग और फ्रेंकी के साथ ही प्रिंयका के भाई सिद्धार्थ शामिल थे।

 

इसे भी पढ़ें-

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जेठानी सोफी का ऐसा परिचय दिया, हंस पड़े पीएम मोदी

पीएम मोदी ने निक-प्रियंका को वही गिफ्ट दिया, जो विराट-अनुष्का को दिया था

प्रियंका चोपड़ा को आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

सामने आई प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग पिक्चर्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन