1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका ने पीएम मोदी से अपनी जेठानी सोफी टर्नर का ऐसा परिचय दिया, हंसने लगे प्रधानमंत्री

प्रियंका ने पीएम मोदी से अपनी जेठानी सोफी टर्नर का ऐसा परिचय दिया, हंसने लगे प्रधानमंत्री

 Published : Dec 04, 2018 10:26 pm IST,  Updated : Dec 05, 2018 08:56 am IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने आज दिल्ली में रिसेप्शन रखा था, जहां पीएम मोदी खास मेहमान बने।

प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूली वेड कपल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमरीकन सिंगर निक जोनस को उनके रिसेप्शन पर आशीर्वाद देने पहुंचे। इस मौके पर पीएम मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे। मिस वर्ड रह चुकी बॉलीवुड की लीडिंग लेडी और हॉलीवुड में अपना परचम लहरा रही प्रियंका चोपड़ा ने पीएम मोदी को खासतौर पर इस रिसेप्शन में शामिल होने के लिए इन्वाइट किया था।

पीएम को प्रियंका की मां मधु चोपड़ा स्टेज तक लेकर पहुंची। पीएम मोदी इस दौरान कुर्ता-पैजामा और नेहरू जैकेट में नजर आ रहे थे। वो वहां दस मिनट रुके। इस दौरान वो निक और उनके परिवार से भी मिले।

प्रियंका-निक
प्रियंका-निक

प्रियंका-निक
Image Source : YOGENS SHAHप्रियंका-निक

प्रियंका ने अपने जेठ जो जोनस और उनकी होने वाली वाइफ और गेम्स ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस सोफी टर्नर से मिलवाते हुए कहा- इनकी भी शादी होने वाली है। इतना सुनते ही पीएम मोदी हंस पड़े और दोनों को शुभकामनाएं दीं।

सोफी टर्नर आज बेहद खूबसूरत लग रही हैं, उन्होंने पीच और सिल्वर लहंगा पहना है।

प्रियंका-निक
प्रियंका-निक

प्रियंका-निक
Image Source : YOGEN SHAHप्रियंका-निक

प्रियंका चोपड़ा को आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

सामने आई प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग पिक्चर्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन