प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra and Nick Jonas) स्विट्जरलैंड में अपना हनीमून मना सकते हैं।
Image Source : INSTAGRAMPriyanka Chopra, Nick Jonas,
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra and Nick Jonas) 1 और 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। 4 दिसंबर को उन्होंने दिल्ली में रिसेप्शन होस्ट किया था। अब 20 दिसंबर को उन्होंने मुंबई में बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के लिए रिसेप्शन रखा है। इन सब के बीच उन्हें हनीमून पर जाने का मौका ही नहीं मिला है, लेकिन खबरों की मानें तो उन्होंने अपने हनीमून डेस्टिनेशन का चुनाव कर लिया है।
एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक ने अपने हनीमून के लिए स्विट्जरलैंड का चुनाव किया है। वह दिसंबर के अंत में एक हफ्ते के लिए वहां जाएंगे।
प्रियंका की एक दोस्त ने कहा- ''प्रियंका और निक 28 दिसंबर को स्विट्जरलैंड जाएंगे। प्रियंका हनीमून पर जाने से पहले अपने अधूरे काम पूरे करना चाहती थीं। बुधवार को ईशा अंबानी की शादी में जाने से पहले उन्होंने 'कॉफी विद करण' की शूटिंग पूरी की थी।''
प्रियंका का शेड्यूल बहुत कसा हुआ है। 17 दिसंबर से वह सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग फिर से शुरू करेंगी। साथ ही वह उनकी बंगाली फिल्म 'नलिनी' के प्री-प्रोडक्शन काम को भी देखेंगी। हनीमून के बाद 10 जनवरी को वह 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग के लिए फिर लौटेंगी।
खबरों के मुताबिक, प्रियंका और निक दो रिसेप्शन होस्ट करेंगे। 19 दिसंबर को मुंबई के JW Marriott में परिवार और करीबियों के लिए और 20 दिसंबर को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में बॉलीवुड के लिए रिसेप्शन रखा जाएगा।