1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिमांश कोहली से ब्रेकअप से टूटी नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल के सेट पर रोने लगी, वो हिस्सा एडिट करने को कहा

हिमांश कोहली से ब्रेकअप से टूटी नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल के सेट पर रोने लगी, वो हिस्सा एडिट करने को कहा

 Published : Dec 15, 2018 06:30 pm IST,  Updated : Dec 15, 2018 06:32 pm IST

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और हिमांश कोहली (Himansh Kohli) का ब्रेकअप हो गया है, इस ब्रेकअप ने नेहा इतनी टूट गईं कि वो इंडियन आइडल के सेट पर ही रोने लगी।

नेहा कक्कड़-हिमांश...- India TV Hindi
नेहा कक्कड़-हिमांश कोहली

मुंबई: नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और हिमांश कोहली (Himansh Kohli) का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने सोशल मीडिया से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और एक-दूसरे की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। ब्रेकअप के बाद नेहा इतनी टूट गईं कि रियलिटी शो इंडियन आइडल की शूटिंग के दौरान रो पड़ीं।

13 दिसंबर को नेहा शो की शूटिंग कर रही थीं, एक प्रतियोगी ने सैड सॉन्ग गाया तो नेहा अपने इमोशन को कंट्रोल नहीं कर पाईं, और फूट-फूटकर रोने लगीं। जब वो सेट पर पहुंची थीं तब भी वो रोई हुई और दुखी लग रही थीं। ऐसे में जब एक प्रतियोगी ने सैड सॉन्ग गाया तो वो अपने आंसू नहीं रोक पाईं। नेहा पहले भी प्रतियोगियों के गाने सुनकर इमोशनल हो जाती थीं, लेकिन इस बार वो फूट-फूटकर रो पड़ीं।

नेहा कभी भी रीटेक्स नहीं लेती हैं चाहे रोना हो या हंसना वो नेचुरल ही होता है, लेकिन इस बार शो के कई रीटेक हुए। आखिरकार उन्हें कुछ मिनट का ब्रेक लिया दोबारा शूटिंग शुरू की। नेहा ने चैनल से रिक्वेस्ट भी की कि रोने वाला हिस्सा एडिट कर दिया जाए।

हाल ही में नेहा और हिमांश का ब्रेकअप हुआ है। ब्रेकअप के बाद नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपना दर्द भी साझा किया है। नेहा लिखती हैं- मुझे पता है मैं सेलिब्रिटी हूं, लेकिन हूं तो इंसान ही। आज मैं बहुत टूट गई हूं, इसलिए अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर पा रही हूं। मुझे नहीं पता था दुनिया में इतने बुरे लोग भी होते हैं, मैंने अपना सबकुछ खो दिया और बदले में ये मिला...। मैं ये बता भी नहीं सकती कि मेरे साथ क्या हुआ। मुझे पता अब सब लोग इस बारे में बातें करेंगे मुझे जज किया जाएगा। मुझे नहीं फर्क पड़ता कि लोग क्या कहेंगे। लोग बहुत सारी बातें करेंगे लेकिन अब मुझे यह सब सुनने और सहने का आदत हो गई है।

neha kakkar
neha kakkar

neha kakkar
neha kakkar

neha kakkar
neha kakkar

Also Read:

प्रियंका-निक, दीपिका-रणवीर की शादी की फोटो से लेकर श्रीदेवी की फैमिली फोटो बनी टॉप इंस्टाग्राम फोटो 2018

क्या हुआ जब रिपोर्टर ने दीपिका पादुकोण से पूछा 'आपकी शादी का जश्न खत्म हो गया?'

श्रीदेवी की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए पिंक' के तमिल रीमेक में बोनी कपूर अभिनेता अजीत कुमार को लेंगे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन