दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के लिए लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। दोनों 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी के बंधन में बंधेंगे। 29 नवंबर से ही उनका प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो जाएगा और इसीलिए पूरा चोपड़ा और जोनस परिवार गुरुवार को जोधपुर पहुंच गया है। इस शादी के बारे में जानने के लिए लोगों में उत्साह है। जानिए इस शादी की हर डिटेल और कैसे यह शादी बनेगी दूसरी शादियों से अलग...
मोबाइल फोन पर बैन
आपको बता दें कि शादी को प्राइवेट बनाए रखने के लिए मेहमानों को मोबाइल फोन लाने पर बैन लगा दिया गया है। प्रियंका और निक नहीं चाहते कि शादी से कोई भी तस्वीर या वीडियो लीक हो। वैन्यू पर सिक्योरिटी का भी तगड़ा इंतजाम किया गया है।
जानें खाने में क्या होगा खास
किसी भी शादी की सबसे खास बात वहां का खाना होता है। प्रियंका और निक की शादी में इस बात का पूरा ध्यान रखा गया है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक चाहते हैं कि उनकी शादी में बेस्ट क्यूजिन हो। पंजाबी, राजस्थानी और हैदराबादी क्यूजिन के अलावा शादी में इटालियन, मैक्सिकन, कॉन्टिनेन्टल और चाइनीज फूड भी होगा। खाने को चांदी के थाली में परोसा जाएगा।
घोड़े की बग्घी पर होगी निक की एंट्री
निक घोड़े की बग्घी में बैठकर अपनी दुल्हनिया को लेने आएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं पूरे जोनस परिवार को ट्रेडिशनल अवतार में देखना भी दिलचस्प होगा।
Image Source : instagramPriyanka Chopra, PM Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिसेप्शन में होंगे शामिल
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के दिल्ली रिसेप्शन की तरह प्रियंका और निक के दिल्ली रिसेप्शन में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। उनके अलावा राजनीति के कई दिग्गज भी इस पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
Also Read:
प्रियंका और निक 4 दिसबंर को दिल्ली में देंगे ग्रैंड रिसेप्शन, आलिया-रणबीर समेत ये गेस्ट होंगे शामिल
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 ऑनलाइन हुई लीक, यहां से डाउनलोड करके लोग देख रहे हैं फिल्म
मलाइका अरोड़ा ने किया अपने प्यार का इजहार, पहना अर्जुन कपूर के नाम का पेंडेंट?
Latest Bollywood News