1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा की इस बात ने किया पूरब कोहली को प्रभावित

सोनाक्षी सिन्हा की इस बात ने किया पूरब कोहली को प्रभावित

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘नूर’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता पूरब कोहली भी अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में पूरब, सोनाक्षी के पेशेवर व्यवहार से काफी प्रभावित हुए हैं।

sonakshi sinha- India TV Hindi
sonakshi sinha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘नूर’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेता पूरब कोहली भी अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में पूरब, सोनाक्षी के पेशेवर व्यवहार से काफी प्रभावित हुए हैं। सुन्हिल सिप्पी की आने वाली फिल्म ‘नूर’ की शूटिंग के अनुभव को याद करते हुए पूरब ने एक बयान में कहा, "मैं उनके पेशेवर व्यवहार से बहुत अधिक प्रभावित हूं। मैं स्वीकार करता हूं कि कई बार वह मुझसे पहले सेट पर तैयार रहतीं थीं और इससे मुझे शर्मिदगी होती थी। इस तरह की मेहनती और प्रतिभाशाली अभिनेत्री के साथ काम करना अच्छा महसूस होता है।"

फिल्म के बारे में सोनाक्षी ने कहा, " 'नूर' अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त कर रही है। मैं खुश हूं कि लोग गानों और फिल्म के ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं। फिल्म को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और मैं आशा करती हूं कि फिल्म की रिलीज के बाद लोग इसका आनंद उठाएंगे।"

इस फिल्म में सोनाक्षी को दो अलग-अलग तरह की जिंदगी जीते हुए देखा जा सकता है। फिल्म में सोनाक्षी को एक जर्नलिस्ट की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। फिल्म में उनका नटखट अंदाज भी दिखता और गंभीर भी। फिल्म की कहानी पाकिस्तानी लेखक सबा इम्तेयाजी के नॉवल ‘कराची-यू आर किलिंग मी’ पर आधारित है। दर्शकों को सोनाक्षी की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News