1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय ने गुपचुप रचाई तीसरी शादी

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय ने गुपचुप रचाई तीसरी शादी

 Published : Apr 14, 2017 04:03 pm IST,  Updated : Apr 14, 2017 04:07 pm IST

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर पिछले काफी समय से मॉडल प्रिया सचदेव के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन अब खबर आई है कि संजय ने बीती रात 13 अप्रैल को गुपचुप प्रिया से शादी रचा ली है। दिल्ली में ही इसकी शादी का...

karishma kapoor- India TV Hindi
karishma kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर पिछले काफी समय से मॉडल प्रिया सचदेव के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। लेकिन अब खबर आई है कि संजय ने बीती रात 13 अप्रैल को गुपचुप प्रिया से शादी रचा ली है। दिल्ली में ही इसकी शादी का एक छोटा सा आयोजन किया गया था। इन दोनों के एक करीबी सूत्र के अनुसार अब जल्द ही न्यूयॉर्क में इनकी शादी की रिस्पेशन पार्टी रखी जाएगी। इसमें केवल कुछ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्यों को ही शामिल किया जाएगा। हालांकि संजय या उनके परिवार की तरफ से अभी इस शादी को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है।

गौरतलब है कि पिछले महीने खबर आई थी कि प्रिया और संजय जल्द ही न्यूयॉर्क में शादी कर सकते हैं। लेकिन दोनों ने गुरुवार रात दिल्ली में शादी कर ली। संजय की यह तीसरी शादी है जबकि प्रिया की दूसरी। प्रिया इससे पहले होटल बिजनेसमेन विक्रम चटवाल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी थीं।

खबरों के अनुसार संजय और प्रिया पिछले 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। संजय ने वर्ष 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी, लेकिन इन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल सका और 2010 में करिश्मा ने संजय से अलग होने का फैसला कर लिया। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर कई तरह के आरोप लगाए।

लेकिन आखिरकार 2016 में दोनों का तलाक हो गया। संजय और करिश्मा के दो बच्चे 12 साल की बेटी समाएरा और 7 साल का बेटा कियान है। तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी करिश्मा को दी गई है। खैर बीती बातें भूलकर संजय अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। अब देखना यह है कि करिश्मा कब पुरानी यादें भूलकर आगे कदम बढ़ाएंगी।

अगली स्लाइड में देखें प्रिया और संजय कपूर की कुछ तस्वीरें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन