A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राज बब्बर के बेटे प्रतीक करने जा रहे हैं अपनी प्रेमिका से शादी, 22 जनवरी को लखनऊ में लेगें सात फेरे

राज बब्बर के बेटे प्रतीक करने जा रहे हैं अपनी प्रेमिका से शादी, 22 जनवरी को लखनऊ में लेगें सात फेरे

बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर के फैंस के लिए एक खुशखबरी। वह जल्द ही रिश्ते में बंधने जा रहे हैं। जानें प्रतीक बब्बर की शादी की पूरी अपडेट।

 Prateik Babbar,- India TV Hindi
 Prateik Babbar,

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर के फैंस के लिए एक खुशखबरी। वह जल्द ही रिश्ते में बंधने जा रहे हैं। बात दें, प्रतीक बब्बर ने अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर ने पिछले साल लखनऊ में सान्या के फार्महाउस में इंगेजमेंट की थी। जिसमें करीबी लोग मौजूद थे। वहीं इस महीने की 22 और 23 जनवरी को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शादी में प्रतीक और सान्या के परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इसके साथ ही मुंबई में रिसेप्शन होगा। जिसकी तारीफ अभी तय नहीं हुई है।

>बता दें सान्या एक प्रोफेशनल डायरेक्टर, एडिटर और राइटर हैं। उन्होंने लंदन फिल्म एकेदमी से फिल्ममेकिंग में स्पेसलाइजेशन किया है। इसके अलावा वह ‘द लास्ट फोटोग्राफ’ में बतौर प्रोडक्शन असिस्टेंट बन कर काम कर चुकी हैं।  इसके साथ ही सान्या के पिता पवन सागर बहुजन समाज पार्टी के नेता हैं और पार्टी की चीफ मायावती के बेहद करीब हैं। वहीं प्रतीक बब्बर के पिता राज बब्बर कांग्रेस नेता हैं।

आपको बता दें कि प्रतीक सान्या को करीब 10 साल से जानते हैं। एक इटरव्यू के दौरान प्रतीक ने बताया, 'जब से वह मेरी जिंदगी में आई हैं मैं एक बहुत ही सुरक्षित व्यक्ति हो गया हूं। वास्तव में मैंने दिसंबर में गोवा में टाइम आउट 72 संगीत कार्यक्रम में सान्या से सामने धुटने टेक कर प्रेम का इजहार किया था और किसी को भी इसके बारे में जानकारी नहीं थी, यहां तक कि उसके माता-पिता को भी नहीं पता।'

सान्या से पहले प्रतीक एक्ट्रेस एमी जैक्सन के साथ रिलेशनशिप में थे। उनसे ब्रेकअप के बाद प्रतीक डिप्रेशन का शिकार हो गए थे जिसके बाद उन्हें ड्रग्स की लत भी लग गई थी। अब वह पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और अपनी लाइफ पर पूरा ध्यान दे रहे हैं।

प्रतीक बब्बर ने 2008 में ‘जाने तू या जाने ना’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस साल वह ‘यारम’,’छिछोरा’ और ‘अभी तो पार्टी शुरु हुई है’ से एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी करेंगे।

दर्शन रावल वर्जन में रिलीज हुआ ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ गाना

Gully boy: रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की फिल्म के 2 टीजर हुए रिलीज, कल आएगा ट्रेलर

Latest Bollywood News