1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Gully boy: रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की फिल्म के 2 टीजर हुए रिलीज, कल आएगा ट्रेलर

Gully boy: रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की फिल्म के 2 टीजर हुए रिलीज, कल आएगा ट्रेलर

 Published : Jan 08, 2019 01:48 pm IST,  Updated : Jan 08, 2019 01:48 pm IST

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'गली बॉय' के ट्रेलर से पहले 2 टीजर रिलीज किए गए हैं।

Ranveer Singh and alia bhatt- India TV Hindi
Ranveer Singh and alia bhatt Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT

रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और आलिया भट्ट(Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्मा का टीजर और कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। फिल्म के टीजर में फिल्म का पहला रैप सॉन्ग भी रिलीज कर दिया गया है। पहला रैप सॉन्ग सुनने के बाद सभी को अब ट्रेलर का इंतजार है। ट्रेलर के रिलीज से एक दिन पहले आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने 2 टीजर रिलीज किए हैं।

जहां एक टीजर में रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरे टीजर में आलिया भट्ट नजर आ रही हैं। इस टीजर में आलिया खिड़की खोलकर जब बाहर देखती हैं तो Trailer Out Tomorrow लिखा नजर आता है तो वहीं रणवीर सिह के शेयर किए हुए टीजर में वह फोन में देखते हैं तो मोबाइल की स्क्रीन पर Trailer out Tomorrow लिखा नजर आता है। दोनों टीजर में ट्रेलर के रिलीज होने की जानकारी दी गई है।

जोया अख्तर ने डायरेक्शन में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह स्ट्रीट रैपर का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म से रणवीर और आलिया पहली बार साथ में काम करते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म स्ट्रीट रैपर्स विवियन फर्नांडिस यानि डिवाइन और नावेद शेख यानि नैजी पर आधारित है, जो अपने गाने 'मेरी गली में' के लिए फेमस हैं।

रणवीर और आलिया की फिल्म 69वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए भी चुनी जा चुकी है। बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 69वां संस्करण अगले वर्ष 7 से 17 फरवरी तक चलेगा।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Koffee with karan 6: हार्दिक पांड्या से गुस्सा हुए लोग, कहा-महिला विरोधी

रियल लाइफ के बाद अब रील लाइफ में पति-पत्नी बने नजर आएंगे दीपिका और रणवीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन