चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत पिछले काफी वक्त से राजनीति में कदम रखने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने बुधवार को राजनीति में आने के सवाल को लेकर कहा कि वह पहले ही इस मामले में अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मैं यही कहना चाहता हूं कि मैं दो दिन पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुका हूं। फिलहाल मेरे पास इस बारे में कहने के लिए और कुछ नहीं है।" वह अपने प्रशंसकों के साथ एक फोटो सत्र के बाद मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे।
केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णन द्वारा उन्हें भाजपा में शामिल होने का आमंत्रण दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अभिनेता ने सोमवार को अपने प्रशंसकों के साथ मुलाकात के बाद कहा था कि अगर वह राजनीति में आए तो बेहद ईमानदारी से काम करेंगे और पैसा कमाने के लिए राजनीति में आने वालों का साथ नहीं देंगे। जैकी श्रॉफ की बेटी के बिकिनी अवतार ने फिर मचाई सनसनी, देखें तस्वीरें
रजनीकांत ने चेन्नई में राघवेंद्र मंडपम में अपने प्रशंसकों से कहा था, "ईश्वर ही इस बात का फैसला करते हैं कि हम जिंदगी में क्या करेंगे। फिलहाल वह चाहते हैं कि मैं एक अभिनेता रहूं और मैं अपनी जिम्मेदारी निभा रहा हूं। अगर ईश्वर ने चाहा तो भविष्य में मैं राजनीति में प्रवेश करूंगा। अगर मैं राजनीति में गया तो मैं बेहद ईमानदारी से काम करूंगा और पैसे कमाने के लिए राजनीति में आने वालों का साथ नहीं दूंगा।" Video: युविका चौधरी को सरेआम प्रपोज करते दिखे प्रिंस नरूला
हालांकि रजनीकांत के प्रशंसक चाहते हैं कि वह राजनीति में आएं। उनके एक प्रशंसक ने कहा, "अगर रजनीकांत नेता बने तो वह सर्वश्रेष्ठ होंगे।" एक अन्य प्रशंसक ने कहा, "थलैवा को अपनी पार्टी घोषित कर देनी चाहिए और तमिलनाडु की (राजनीतिक) गंदगी दूर करनी चाहिए। वही तमिलनाडु को बचा सकते हैं और उसे फिर से आगे ले जा सकते हैं।"
Latest Bollywood News