शाहरुख खान ने राजकुमार राव से कहा- 'विक्की प्लीज' तो एक्टर के लिए बन गया ये Fanboy मोमेंट
शाहरुख खान ने राजकुमार राव से कहा- 'विक्की प्लीज' तो एक्टर के लिए बन गया ये Fanboy मोमेंट
IANS
Published : Nov 10, 2019 04:16 pm IST, Updated : Nov 10, 2019 04:21 pm IST
राजकुमार राव हाल ही में 'मेड इन चाइना' और 'जजमेंटल है क्या' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं।
शाहरुख खान के साथ राजकुमार राव
मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान ने जब राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री' से उनके एक डायलॉग को दोहराया और उन्हें चूमा, तो राजकुमार के लिए यह पल जिंदगी भर के लिए यादगार बन गया।
राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा वीडियो साझा किया है, जहां वह शाहरुख संग नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख फिल्म 'स्त्री' से राजकुमार के एक डायलॉग को दोहराते और उनके गाल को चुमते नजर रहे हैं।
शाहरुख को अपनी प्रेरणा मानने वाले राजकुमार इस वीडियो में काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो के साथ राजकुमार ने लिखा, "बचपन से मैं उनके डायलॉग्स को बोलता आ रहा हूं और इस बार जब उन्होंने मेरे डायलॉग को बोलने का निश्चय किया तो यह वाकई में एक बेहतरीन एहसास रहा। आपके जैसा कोई भी नहीं है एसआरके सर। एक एक्टर बनने के लिए आपने मुझे प्रेरित किया। हमेशा से आपका बड़ा फैन रहा हूं।"