1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को भूटान में मिला नया दोस्त, फोटो हो रही है वायरल

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को भूटान में मिला नया दोस्त, फोटो हो रही है वायरल

 Published : Nov 10, 2019 04:00 pm IST,  Updated : Nov 10, 2019 04:33 pm IST

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों भूटान में वेकेशन मना रहे हैं।

Anushka Sharma and Virat Kohli- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भूटान में डॉग संग दिया पोज Image Source : INSTAGRAM

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा संग अपना जन्मदिन भूटान में मनाया। दोनों ने सोशल मीडिया पर प्रकृति से जुड़ी फोटोज शेयर की, जो बेहद खूबसूरत थीं। अनुष्का ने फिर से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो और विराट एक डॉग संग पोज देते दिखाई दे रहे हैं। 

इन फोटोज में अनुष्का और विराट दोनों बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि अनुष्का को जानवरों से बेहद प्यार है और वो अक्सर इनके साथ अपना वक्त बिताती हैं। दोनों पिछले काफी समय से भूटान में नेचर का लुत्फ उठा रहे हैं।

शाहरुख खान ने राजकुमार राव से कहा- 'विक्की प्लीज' तो एक्टर के लिए बन गया ये Fanboy मोमेंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार 'ज़ीरो' मूवी में नज़र आई थीं, जिसमें शाहरुख खान और कैटरीन कैफ भी अहम भूमिका में थे। अभी तक उन्होंने अपनी अपकमिंग मूवी को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है। 

Bigg Boss 13 Latest Promo: विशाल आदित्य सिंह की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, सलमान खान ने पूछे मज़ेदार सवाल

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन