1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 Latest Promo: विशाल आदित्य सिंह की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, सलमान खान ने पूछे मज़ेदार सवाल

Bigg Boss 13 Latest Promo: विशाल आदित्य सिंह की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, सलमान खान ने पूछे मज़ेदार सवाल

 Published : Nov 10, 2019 03:43 pm IST,  Updated : Nov 10, 2019 03:44 pm IST

शनिवार को वीकेंड का वार में तहसीन पूनावाला बेघर हो गए। उन्होंने पिछले हफ्ते ही वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी।

Bigg Boss 13 Weekend Ka Vaar: Vishal Aditya Singh with Salman Khan- India TV Hindi
'बिग बॉस 13' वीकेंड का वार में सलमान खान के साथ विशाल आदित्य सिंह

Bigg Boss 13 Latest Promo: बिग बॉस 13 वीकेंड का वार में रविवार को 'नच बलिए 9' में टीवी एक्ट्रेस मधुरिमा तुली के पार्टनर रहे विशाल आदित्य सिंह वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगे। इससे पहले वो स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे और फिर सलमान खान उनसे मज़ेदार सवाल भी पूछेंगे।

बिग बॉस ने सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो शेयर किया है। इसमें सलमान खान, विशाल आदित्य सिंह से पूछ रहे हैं कि क्या आपने कभी खुद से बड़ी उम्र की महिला के साथ रोमांस किया है? इस पर विशाल हां में जवाब देते हैं। सलमान भी मज़ाकिया अंदाज़ में कहते हैं कि 'मैंने भी किया है'।

Bala Box Office Collection Day 2: आयुष्मान की 'बाला' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दो दिन में कमा डाले इतने करोड़

फिर सलमान पूछते हैं कि अगले पांच साल में शादी की कोई संभावना! इतना पढ़ते ही सलमान कहते हैं कि मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि ये सारे सवाल तुम्हारे लिए नहीं, बल्कि मेरे लिए है। ये सुनकर दर्शकों के साथ-साथ खुद सलमान भी हंसने लगते हैं।

बता दें कि शनिवार को वीकेंड का वार में तहसीन पूनावाला बेघर हो गए। उन्होंने पिछले हफ्ते ही वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। उनके साथ शेफाली ज़रीवाला, खेसारी लाल यादव, हिंदुस्तानी भाऊ, अरहान खान और हिमांशी खुराना भी घर में दाखिल हुए थे। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन