1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bala Box Office Collection Day 2: आयुष्मान की 'बाला' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दो दिन में कमा डाले इतने करोड़

Bala Box Office Collection Day 2: आयुष्मान की 'बाला' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, दो दिन में कमा डाले इतने करोड़

 Published : Nov 10, 2019 09:02 am IST,  Updated : Nov 10, 2019 10:58 am IST

Bala Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम की फिल्म 'बाला' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।

आयुष्मान की 'बाला' का...- India TV Hindi
आयुष्मान की 'बाला' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

Bala Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम की फिल्म 'बाला' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। बता दें कि बाला 3000 पर्दे पर रिलीज हुई की गई थी और बाला को लेकर क्रेज इस तरह से लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा है कि बाला ने सभी स्क्रीन पर काफी शानदार कमाई कर रही है।  आम आदमी की जिंदगी और परेशानियों पर बनी यह सिंपल सी फिल्म ने दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रही साथ ही फिल्म समीक्षकों के भी यह फिल्म काफी अच्छी लगी है। सिंपल सी दिखने वाली इस फिल्म में आयुष्मान की शानदार एक्टिंग ने इसमें चार चांद लगा दिया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 'बाला' ने दूसरे दिन सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और अब इस फिल्म ने शनिवार को शानदार कमाई करते हुए फिल्म की कुल कमाई 15.50 करोड़ रुपये के पास पहुंच गई है।

'बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम' के मुताबिक आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' ने शुक्रवार को 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। बाला की कमाई को देखते जाए तो यह हिसाब लगाना बिलकुल गलत नहीं होगा कि फिल्म ने अब तक 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। स्क्रीनिंग के बाद से ही दूसरे बॉलीवुड सितारे और समीक्षक आयुष्मान फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आयुष्मान खुराना के साथ-साथ भूमि पेडनेकर, यामी गौतम , सीमा पाहवा, मनोज पाहवा, जावेद जाफरी और सौरभ शुक्ला जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने भी अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन