1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली जैसा बनना चाहती है डेविड वॉर्नर की बेटी ईवी, देखें Video

विराट कोहली जैसा बनना चाहती है डेविड वॉर्नर की बेटी ईवी, देखें Video

 Reported By: IANS
 Published : Nov 10, 2019 03:56 pm IST,  Updated : Nov 10, 2019 03:56 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की बेटी ईवी मे भारतीय कप्तान विराट कोहली जैसा बनना चाहती है।

विराट कोहली जैसा बनना...- India TV Hindi
विराट कोहली जैसा बनना चाहती है डेविड वॉर्नर की बेटी ईवी, देखें Video Image Source : GETTY IMAGES/INSTAGRAM

सिडनी| ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की बेटी ईवी मे भारतीय कप्तान विराट कोहली जैसा बनना चाहती है। वॉर्नर की पत्नी कैंडिस वॉर्नर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वॉर्नर की बेटी इेवी यह कहती हुई दिखाई दे रही हैं कि वह भी विराट कोहली है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सलामी बल्लेबाल वॉर्नर गेंदबाजी करने जा रहे हैं और बेटी ईवी बल्लेबाजी के लिए तैयार है। इसी दौरान वह बल्लेबाजी से पहले बार-बार कह रही है 'आई एम विराट कोहली, आई एम विराट कोहली।' ईवी ने वीडियो में कहा, "मैं विराट कोहली हूं।"

वॉर्नर की पत्नी ने इस वीडियो के कैम्पशन में लिखा, "इस छोटी लड़की ने काफी समय भारत में गुजारा है और अब विराट कोहली बनना चाहती हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल