मुंबई: साजिद-फरहाद के निर्देशन में बनी हाल ही में रिलीज हुई ‘हाउसफुल-3’ को दर्शकों में काफी पसंद किया जा रहा है। अब इन दोनों पर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपनी राय जताई है। राम गोपाल वर्मा को अक्सर सोशल मीडिया पर लोगों के बारे में व्यंग्यात्मक टिप्पणियां करते हुए देखा जाता है। लेकिन इस बार राम गोपल वर्मा ने ऐसा कुछ कहा है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। हाल ही में उन्होंने कहा है कि फिल्म 'हाउसफुल 3' के निर्देशक-निर्माता साजिद-फरहाद ही 'दो वास्तविक फिल्मकार हैं, जो दर्शकों की पसंद समझते हैं।'
इसे भी पढ़े:- अमिताभ बच्चन ने राम गोपाल वर्मा के बारे में कही ये बात
राम गोपाल वर्मा को ज़रीन खान क्यों है इतनी पसंद, जानिए
राम गोपाल वर्मा ने क्यों कहा सलमान निकलेंगे शाहरुख से आगे, जानिए
वर्मा ने ट्विटर पर लिखा, "साजिद-फरहाद ही दो वास्तविक फिल्मकार हैं, जो दर्शकों की पसंद समझते हैं और अगर मैंने उनकी बात मानी होती तो 'राम गोपाल वर्मा की आग' कभी नहीं बनी होती।"
इन दोनों की हाल ही में रिलीज हुई ‘हाउसफुल-3’ को जहां एक तरफ फिल्म समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है वहीं फिल्म को दर्शकों में काफी पसंद किया जा रहा है। हाउसफुल श्रृंखला में बनी इस तीसरी फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, लीसा हेडन, बोमन ईरानी, चंकी पांडे और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे मुख्य किरदारों में नजर आए हैं।
साजिद और फरहाद की जोड़ी ने इससे पहले 'गोलमाल रिटर्न्स', 'सिंघम', 'बोल बच्चन' और 'दिलवाले' जैसी कई व्यावसायिक फिल्मों का लेखन भी किया है। इरोज इंटरनेशल और नाडियाडवाल ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की 'हाउसफुल-3' 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।
Latest Bollywood News