1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राम गोपाल वर्मा को ज़रीन खान क्यों है इतनी पसंद, जानिए

राम गोपाल वर्मा को ज़रीन खान क्यों है इतनी पसंद, जानिए

 Published : May 17, 2016 07:10 pm IST,  Updated : May 17, 2016 07:10 pm IST

जरीन खान को हाल ही में निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'वीरप्पन' में एक आइटम नंबर 'खल्लास विरप्पन' करते हुए देखा गया है।

zareen- India TV Hindi
zareen

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान को हाल ही में निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'वीरप्पन' में एक आइटम नंबर 'खल्लास विरप्पन' करते हुए देखा गया है। खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि राम गोपाल वर्मा जरीन को बेहद पसंद करते हैं इसीलिए उन्होंने इस गानें को जरीन पर फिल्माने के बारे में सोचा। में उनका जंगली लुक नजर आ रहा है। उन्होंने कहा, "मैंने कभी इस तरीके से अपने लिए कोई कल्पना नहीं की। मुझे लगता है कि यह निर्माता सचिन जोशी और निर्देशक राम गोपाल वर्मा का मुझ पर विश्वास था।"

इसे भी पढ़े:- सलमान और लूलिया की शादी पर जरीन ने कही ऐसी बात

उन्होंने ट्विटर के जरिए बताया कि वह जरीन को क्यों पसंद करते हैं। वर्मा ने ट्विटर पर लिखा, "जरीन के बारे में मुझे सबसे अधिक यह पसंद है कि वह हर जगह बड़ी हैं, चाहें दिल की बात हो या दिमाग की बात।"

इसके अलावा वह साई कबीर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'डिवाइन लवर्स' में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में पहले कंगना रनौत को लिया गया था, लेकिन उनके पास वक्त न होने की वजह से वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाईं और यह फिल्म जरीन की झोली में जा गिरी। फिल्म में जरीन के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा पा चुके अभिनेता इरफान खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

जरीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म वीर से की थी। इस फिल्म में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के साथ नजर आई थीं। इसके बाद वह सलमान की ही फिल्म 'रेडी' में 'कैरेक्टर ढीला' गानें पर थिरकती हुई नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन