चेन्नई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अभिनेता राणा दग्गुबती इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बाहुबली: द कनक्लूजन' की तैयारियों में काफी व्यस्त हैं। इसके अलावा वह एक और फिल्म में अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं। यह फिल्म राणा के लिए बेहद खास है। कई निर्माताओं के साथ काम कर चुके अभिनेता राणा अब पहली बार अपने पिता और साउथ के जाने माने निर्माता सुरेश बाबू के साथ एक अनाम परियोजना में काम करने जा रहे हैं, जिसे लेकर वह रोमांचित हैं। राणा ने सोमवार को अपने ट्विटर पेज पर लिखा, "पहली बार इस निर्माता के साथ काम करने जा रहा हूं, जो मेरे पिता हैं। परियोजना की विस्तृत जानकारी जल्द।" उन्होंने अपने पिता के साथ एक तस्वीर भी शेयर की।
इसे भी पढ़े:-
राणा का परिवार सुरेश प्रोडक्शंस के बैनर तले करीब तीन दशक से ज्यादा समय से फिल्मों का निर्माण कर रहा है। इसमें कई भारतीय भाषाओं की परियोजनाएं शामिल हैं।
राणा ने हाल में 'बाहुबली: द कनक्लूजन' के अपने हिस्से की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। कुछ दिनों पहले उनकी एक तस्वीर भी सोसल मीडिया पर शेयर की गई थी, जिसमें उनकी मेहनत साफतौर पर देखी जा सकती थी। निर्देशक तेजा के साथ अनाम तेलुगू फिल्म की शूटिंग मंगलवार से शुरू होने वाली है।
Latest Bollywood News