1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली 2’ के लिए राणा दग्गुबती की विशेष तैयारी, देखिए दमदार लुक

‘बाहुबली 2’ के लिए राणा दग्गुबती की विशेष तैयारी, देखिए दमदार लुक

 Published : Oct 04, 2016 03:28 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 03:28 pm IST

'बाहुबली' में भल्लारदेव का किरदार निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबती इन दिनों इसके दूसरे भाग के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म और इसके सभी किरदारों को दर्शकों से काफी प्रशंसा हासि हुई थी।

rana- India TV Hindi
rana

नई दिल्ली: पिछले साल रिलीज हुी फिल्म 'बाहुबली' में भल्लारदेव का किरदार निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबती इन दिनों इसके दूसरे भाग के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म और इसके सभी किरदारों को दर्शकों से काफी प्रशंसा हासि हुई थी। अब इसके कलाकार 'बाहुबली 2' के लिए पिछली बार से भी कई गुणा ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म में राणा दग्गुबती का लुक भी सामने आया है, जिसे देखने के बाद उनकी तारीफ किए बिना आप खुद को रोक नहीं पाएंगे।

इसे भी पढ़े:-

हाल ही में राणा दग्गुबती ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिस देखकर साफतौर पर कहा जा सकता है कि उन्होंने अपने किरदार को और भी शानदार दिखान के लिए काफी मेहनत की है। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि खास इस फिल्म के लिए राणा दग्गुबती की दिनचर्या और उनका डाइट चार्ट भी पूरी तरह से बदल दिया गया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि वह पिछले 5 महीने से रोज ढाई घंटे अपनी बॉडी पर मेहनत कर रहे हैं।

एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली 2' का फर्स्ट लुक 23 अक्टूबर को दिखेगा। हाल ही में फिल्म लोगो रिलीज किया गया था। फिल्म में तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी और प्रभास मुख्य किरदार में नजर आएंगे। पिछले दिनों आई खबरों के अनुसार फिल्म के सभी कलाकार इस फिल्म के लिए पिछली बार से ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले तमन्ना भाटिया की कुछ तस्वीरे से आई थीं, जिसमें वह घुड़सवारी सीखती हुई नजर आ रही थीं। फिल्म अगले 2017 में 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन