1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Pic: 'बाहुबली 2' के लिए इस तरह मेहनत कर रही हैं तमन्ना भाटिया

Pic: 'बाहुबली 2' के लिए इस तरह मेहनत कर रही हैं तमन्ना भाटिया

 Published : Jun 09, 2016 08:23 pm IST,  Updated : Jun 09, 2016 08:24 pm IST

'बाहुबली 2' के लिए इसके सितारे पहले से भी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म में अह्म किरदार में नजर आने वालीं तमन्ना भटिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई हैं।

tamannah- India TV Hindi
tamannah

मुंबई: पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली' के बाद दर्शक इसके दूसरे भाग को देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'बाहुबली' और इसमें अभिनय करने वाले सितारों ने इस कदर दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है कि दर्शक अब इनके बारे में हर बात जानना चाहते हैं। फिल्म के सितारे भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरने के लिए फिल्म के अगले भाग पर पहले से ज्यादा कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म में अह्म किरदार में नजर आने वालीं तमन्ना भटिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

इसे भी पढ़े:- सख्ती से 'डाइट चार्ट' फॉलो करने वाला ये 'बाहुबली' है आइसक्रीम का शौकीन

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, जानिए डायरेक्टर की जुबानी

ऐसी चल रही है राणा दग्गुबती की 'बाहुबली 2' के लिए तैयारी

'बाहुबली' के सीक्वल के लिए अभिनेत्री तमन्ना भाटिया घुड़सवारी सीख रही हैं। तमन्ना ने बताया, "घुड़सवारी सीखने का यह मेरा पहला प्रयास है। इसलिए शुरू में घोड़े से जुड़ने में थोड़ा समय लगेगा। घोड़े की लय पकड़नी होगी और उस पर नियंत्रण करना सीखना होगा, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक बार शुरू हुआ, तो काफी मजेदार होगा।"

tamannah
tamannah

अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म में वह मारधाड़ वाले दृश्यों और तलवार से लड़ते हुए दिखाई देंगी। उन्होंने कहा, "घुड़सवारी के अलावा, 'बाहुबली: द कन्क्लुजन' के एक सीक्वेंस में मैं मारधाड़ और तलवारबाजी करती दिखाई दूंगी।" दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अदाकारा तमन्ना ने बताया कि वह पहली बार घुड़सवारी कर रही हैं। इसे सीखने के लिए जहां एक तरफ उन्हें काफी मेहनत करना पड़ रही है वहीं वह खूब मस्ती भी कर रही हैं।

tamannah
tamannah

तमन्ना को जीतू वर्मा प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने कंगना रनौत और सोनाक्षी सिन्हा जैसी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को प्रशिक्षित किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन