1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, जानिए डायरेक्टर की जुबानी

कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, जानिए डायरेक्टर की जुबानी

 Published : Apr 01, 2016 01:45 pm IST,  Updated : Apr 01, 2016 01:46 pm IST

वर्ष 2015 में रिलीज हुई फिल्म सबसे पड़ी फिल्म 'बाहुबली दी बिगनिंग' ने दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया थी कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।

bahubali- India TV Hindi
bahubali

नई दिल्ली: वर्ष 2015 में रिलीज हुई फिल्म सबसे पड़ी फिल्म 'बाहुबली दी बिगनिंग' ने दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया थी कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। लोगों ने इसके पीछे कई अटकलें लगाई है। लेकिन अब फिल्म के निर्देशक एस.एस. राजामौली ने खुद इसका जवाब दे दिया है। हाल ही में यूट्यूब पर धर्मा प्रोडक्शन ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें राजामौली इस बात का जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंन इस वीडियो में फिल्म से जुड़े कई तरह के सवालों के जवाब दिए हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए मजेदार किस्से भी बताए।

इसे भी पढ़े:- कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? जानिए कब मिलेगा जवाब

उन्होंने इस वीडियों में यह भी बताया है किस सीन को शूट करने के लिए उन्हें सबसे ज्यादा मुश्किल हुई थी। लेकिन सबसे बड़े सवाब जिसका जवाब जानने के लिए लोग कब से बेताब थे वह उन्होंने इस वीडियों के अंत में बता दिया है। इस वीडियो में राजामौली ने यह भी बताया कि फिल्म का दूसरा पार्ट लोगों को और ज्यादा हैरान कर देने वाला होगा।

जुलाई 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाहुबली ने बॉक्सऑफिस पर 600 करोड़ रुपए की कमाई की थी। यह हिन्दी में डब की गई पहली ऐसी फिल्म बनी थी जिसने सिर्फ हिन्दी में ही 100 करोड़ रुपए कमाए थे।

हाल ही में इस फिल्म को 63वें राष्ट्रीय पुरस्कार में बेस्ट फिल्म चुना गया है। इसी मौके पर एस.एस. राजामौली से यह सवाल किया गया था कि, कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? एस.एस. राजामौली इन बाहुबली-2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में भी प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शर्मा और तमन्ना भाटिया मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

अगली स्लाइड में देखिए वीडियो:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन