1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली-2' का लोगो जारी, जल्द रिलीज होगा टीज़र

'बाहुबली-2' का लोगो जारी, जल्द रिलीज होगा टीज़र

 Written By: IANS
 Published : Oct 01, 2016 02:14 pm IST,  Updated : Oct 01, 2016 02:14 pm IST

एस.एस.राजमौली की आगामी फिल्म 'बाहुबली: द कॉनक्ल्यूजन' का आधिकारिक लोगो यहां जारी किया गया।

bahubali sequal logo released today teaser to be out soon- India TV Hindi
bahubali sequal logo released today teaser to be out soon

हैदराबाद: एस.एस.राजमौली की आगामी फिल्म 'बाहुबली: द कॉनक्ल्यूजन' का आधिकारिक लोगो यहां जारी किया गया। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई 'बाहुबली: द बिगनिंग' का सीक्वल है। फिल्म के लोगो के साथ एक टैगलाइन भी जारी की गई है, जिसमें लिखा है 'वाय कटप्पा किल्ड बाहुबली (WKKB) यानी कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' इसे फिल्म के निर्देशक राजमौली ने जारी किया।

राजमौली ने संवाददाताओं को बताया, "हम फिल्म की शूटिंग दिसम्बर तक पूरी कर लेंगे। अभी इसके कुछ दृश्यों और दो गानों की शूटिंग का काम बाकी है। यह फिल्म 28 अप्रैल, 2017 को रिलीज होगी।" फिल्म के निर्देशक ने यह भी साझा किया कि अगले शुक्रवार को अमेजन प्राइम पर इसका टीज़र भी जारी किया जाएगा।

राजमौली के अनुसार, 'बाहुबली-2' का पहला लुक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता प्रभास के जन्मदिन की पूर्व संध्या 22 अक्टूबर को रिलीज होगा। प्रभास का जन्मदिन 23 अक्टूबर को है और ऐसे में यह जन्मदिन उनके लिए और भी खास हो जाएगा। इस फिल्म में राणा दग्गुबाती, सत्याराज, तमन्ना भाटिया और राम्या कृष्णन भी मुख्य भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन