1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'नच बलिए 8' का पहला सीजन होस्ट करते दिखेंगे अभिनेता रणबीर कपूर

'नच बलिए 8' का पहला सीजन होस्ट करते दिखेंगे अभिनेता रणबीर कपूर

'नच बलिए 8' की होस्टिंग के लिए करण टैकर और उपासना सिंह को चुना गया है। लेकिन शो के पहले एपिसोड में रणबीर एंकरिंग करते दिखेंगे। रणबीर इस एपिसोड की शूटिंग 25 मार्च को करेंगे।

ranbir kapoor- India TV Hindi
ranbir kapoor

मुंबई: 'नच बलिए' का आठवां सीजन 2 अप्रैल से छोटे परदे पर दस्तक देने वाला है। यह शो इसलिए मशहूर है क्योंकि इसमें टीवी की दुनिया की रियल लाइफ जोड़ियां एकसाथ ठुमके लगाती दिखती है।

स्टार प्लस इस बार इस शो को बड़े लेवल पर लॉन्च करने की तैयारी में है। इसी क्रम में शो का पहला एपिसोड होस्ट करने के लिए अभिनेता रणबीर कपूर को आमंत्रित किया गया है। 'नच बलिए 8' की होस्टिंग के लिए करण टैकर और उपासना सिंह को चुना गया है। लेकिन शो के पहले एपिसोड में रणबीर एंकरिंग करते दिखेंगे। रणबीर इस एपिसोड की शूटिंग 25 मार्च को करेंगे।

रणबीर फिलहाल अपनी आने वाली बायोपिक फिल्म ‘दत्त’ की शूटिंग में बिजी हैं।  ये फिल्म संजय दत्त की जिंदगी से प्रेरित है।

शो में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, भारती सिंह और हर्ष लिंभाचिया, सानाया ईरानी और मोहित सहगल, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम, आशका गोराडिया और ब्रेंट ग्लोवल और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत जैसे अन्य कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। इस सीजन की जज होंगी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा। सोनाक्षी के अलावा फिल्म निर्देशक मोहित सूरी और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस होंगे।

ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News