1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नच बलिए की फील्ड में युवराज लगाएंगे ठुमके, पत्नी हेजल संग लेंगे वाइल्डकार्ड एंट्री

नच बलिए की फील्ड में युवराज लगाएंगे ठुमके, पत्नी हेजल संग लेंगे वाइल्डकार्ड एंट्री

 Published : Mar 22, 2017 02:16 pm IST,  Updated : Mar 22, 2017 02:23 pm IST

मशहूर डांसिंग रियलिटी शो नच बलिए-8 के लिए एक और जोड़ी फाइनल हो गई है। इस बार इसमें क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी वाइफ हेजल के साथ ठुमके लगाते नजर आएंगे।

HAZEL KEECH YUVRAJ SINGH- India TV Hindi
HAZEL KEECH YUVRAJ SINGH

मुंबई: मशहूर डांसिंग रियलिटी शो नच बलिए-8 के लिए एक और जोड़ी फाइनल हो गई है। इस बार इसमें क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी वाइफ हेजल के साथ ठुमके लगाते नजर आएंगे।

इस बार टीवी की जोडियों के अलावा क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच नच बलिए 8 पर थिरकते नजर आएंगे पिछले साल युवराज और हेजल ने शादी की थी।

हालांकि युवराज इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे। क्योंकि अप्रैल और मई में वो आईपीएल में बिजी होंगे। दो महीने बाद जब आईपीएल की फील्ड से यूवी को फुरसत मिलेगी तो वो पत्नी हेजल संग नच बलिए की फील्ड में ठुमके लगाने आ जाएंगे।

युवराज सिंह पहले भी कई बार स्टेज पर अपने डांसिंग से आग लगा चुके हैं, वहीं हेजल कीच बॉलीवुड की कई फिल्मों में आइटम डांस कर चुकी हैं। निश्चित रूप से जब दोनों एक साथ डांस करेंगे तो बाकि प्रतियोगियों का बुरा हाल होगा।

देखिए युवराज सिंह का ये डांस

देखिए हेजल कीच का ये डांस नंबर

इस बार शो में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, भारती सिंह और हर्ष लिंभाचिया, सानाया ईरानी और मोहित सहगल, आशका गोराडिया और ब्रेंट ग्लोवल,, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम, और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह का नाम सामने आया है।

इस सीजन की जज होंगी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा। सोनाक्षी के अलावा फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस भी शो को जज करेंगे।

नच बलिए-8 शो 2 अप्रैल से स्टार पर आएगा।

​ये भी पढ़ें:

'नच बलिए' में थिरकेंगी भारती सिंह!

रोहन मेहरा ने क्यों ठुकराया 'नच बलिए' का ऑफर?

'ये है मोहब्बतें' ने बनाईं कई रियल लाइफ जोड़ियां

OMG! करिश्मा तन्ना पर भड़के उपेन पटेल, लगाया गंभीर इल्जाम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन