1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रोहन मेहरा ने क्यों ठुकराया 'नच बलिए' का ऑफर?

रोहन मेहरा ने क्यों ठुकराया 'नच बलिए' का ऑफर?

 Published : Feb 22, 2017 02:45 pm IST,  Updated : Feb 22, 2017 07:03 pm IST

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मशहूर हुए रोहन और उनकी गर्लफ्रेंड कांची सिंह को स्टार प्लस के मशहूर डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए सीजन 8’ का ऑफर मिला है, लेकिन खबर है कि रोहन और कांची ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है।

Rohan- India TV Hindi
Rohan

मुंबई: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 10’ का हिस्सा रहे टीवी अभिनेता रोहन मेहरा को लोगों ने बिग बॉस के घर में काफी पसंद किया। रोहन बिग बॉस के घर में 102 दिन रहे और ग्रैंड फिनाले से महज 3 दिन पहले घर से बाहर हुए। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मशहूर हुए रोहन और उनकी गर्लफ्रेंड कांची सिंह को अब स्टार प्लस के मशहूर डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए सीजन 8’ का ऑफर मिला है, लेकिन खबर है कि रोहन और कांची ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है।

इसे भी पढ़ें:-

रोहन का कहना है, ‘ये सच है कि हमें नच बलिए के लिए ऑफर मिला है, ये हमारे लिए खुशी की बात है, नच बलिए में हिस्सा लेकर मैं और कांची ज्यादा वक्त साथ बिता पाते, और हमारा डांस भी अच्छा हो जाता। लेकिन मैं अभी-अभी एक रियलिटी शो का हिस्सा था, इतनी जल्दी फिर से मैं कोई रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहता था इसलिए हमने ये ऑफर ठुकरा दिया।’

रोहन और कांची पहले ऐसे कपल नहीं हैं जिन्होंने ये ‘नच बलिए 8’ का ऑफर ठुकराया है, इससे पहले सुयश और किश्वर ने भी शो में जाने से इनकार कर दिया। कल किश्वर मर्चेंट ने ट्वीट करके अपने फैंस को इसकी जानकारी दी।

‘नच बलिए 8’ के लिए जो नाम अभी तक कन्फर्म हुए हैं उनमें पहला नाम ‘बिग बॉस 10’ से मशहूर हुई भोजपुरी अभिनेत्री मोनालीसा अंतरा और उनके पति विक्रम सिंह राजपूत हैं।

Mona
Mona

इसके अलावा लाइफ ओके के सीरियल ‘गुलाम’ के अभिनेता विकास मनकतला और उनकी पत्नी गुंजन वालिया का नाम भी कन्फर्म बताया जा रहा है।

manakanta
manakanta

‘ये है मुहब्बतें’ की मशहूर टीवी कलाकार दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया का नाम भी नच बलिए के आठवें सीजन के लिए सामने आ रहा है लेकिन उनकी तरफ से अभी इसकी आधिरकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

divyanka
divyanka

स्टार प्लस नच बलिए के आठवें सीजन को पहले से बड़े लेवल पर लाने की तैयारी कर रहा है। शो को जज करने के लिए इस बार बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को चुना गया है। कोरियोग्राफर सरोज खान और टेरेंस लुईस भी शो को जज करेंगे।

Sonalshi
Sonalshi

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन