1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर दिखा तेंदुआ

OMG! ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर दिखा तेंदुआ

 Published : Feb 21, 2017 07:04 pm IST,  Updated : Feb 21, 2017 07:07 pm IST

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक और नायरा की शादी में शामिल होने पहुंच गया एक बिन बुलाया मेहमान, वो मेहमान कोई और नहीं एक तेंदुआ था।

Leopard- India TV Hindi
Leopard

मुंबई: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक और नायरा की शादी में शामिल होने पहुंच गया एक बिन बुलाया मेहमान, और वो मेहमान कोई और नहीं एक तेंदुआ था। खबरों के मुताबिक शो के लीड कलाकार कार्तिक यानी मोहसिन खान और नायरा यानी शिवांगी जोशी एक डांस सीन की शूटिंग कर रहे थे तभी वहां तेंदुआ आ पहुंचा। निर्देशक ने जैसे ही तेंदुए को देखा लोगों को अपनी जगह पर खड़े रहने को कह दिया, साथ ही ये भी अनाउंस कर दिया कि कोई भी जान बचाकर भागने की कोशिश ना करे। तेंदुआ सेट पर कुछ देर तक रुका रहा और फिर चुपचाप वहां से चला गया।

इसे भी पढ़ें:-

शो के कलाकार मोहसिन ने बताया कि वो शिवांगी के साथ एक रोमांटिक सीन शूट कर रहे थे, तभी शिवांगी को तेंदुआ नजर आया। मोहसिन ने कहा, ‘मैं अपने घुटनों पर था जब शिवांगी ने शॉट के बीच में ही मुझे खींचना शुरू कर दिया, सारा क्रू डर गया। इसके बाद तेंदुआ वैनिटी वैन के पास नजर आया। मोहसिन ने बताया कि अच्छी बात यह रही कि जवान सारी रात अलर्ट थे और हम ग्रुप्स में रात भर एक प्वॉइंट से दूसरे प्वॉइंट तक जाते रहे।’

इससे पहले भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर एक बड़ा हादसा टला था, सेट पर शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई थी। राहत की बात ये है कि सेट पर मौजूद सभी लोगों को समय पर सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन