बैंगलुरू: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का रिसेप्शन बैंगलुरू के द लीला होटल में हो रहा है। इस रिसेप्शन में खेल जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां पहुंची हुई हैं। पीवी सिंधु, अनिल कुंबले और पी गोपीचंद जैसी हस्तियां इस रिसेप्शन पार्टी में नजर आईं। रिसेप्शन से पहले दीपिका और रणवीर मीडिया के सामने आए। दोनों ने बाजीराव मस्तानी स्टाइल में रॉयल एंट्री की। इस दौरान रणवीर अपनी नई दुल्हन का हाथ पकड़े रहे।
दीपिका और रणवीर के फैन्स सुबह से ही रिसेप्शन की तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे, जैसे ही तस्वीरें और वीडियो आए पूरा सोशल मीडिया दीप-वीर की तस्वीरों से भर गया।
Deepika Padukone-Ranveer Singh Bengaluru Wedding Reception
Deepika Padukone-Ranveer Singh Bengaluru Wedding Reception
Image Source : Yogen ShahDeepika Padukone-Ranveer Singh Bengaluru Wedding Reception
दीपिका और रणवीर ने अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए द लीला पैलेस, बंगलुरु को चुना क्योंकि दीपिका को इटैलियन क्यूजिन बहुत पसंद है। दीपिका से जुड़े एक सूत्र ने न्यूज 18 से कहा- दीपिका ने अपने रिसेप्शन के लिए लीला को इसलिए चुना क्योंकि वहां New York Le Cirque का इटैलियन रेस्टोरेंट है. जो Le Cirque Signature के नाम से जाना जाता है। दीपिका और रणवीर को न्यूयॉर्क का यह रेस्टोरेंट पसंद है और बंगलुरु में उनकी फ्रेंचाइजी ने उन्हें लीला की तरफ खींचा। दीपिका की मम्मी ने 2-3 बार जाकर खाने को चखा है। खाने में दक्षिण भारतीय व्यंजनों को प्राथमिकता दी गई है।
दीपिका जहां इस रिसेप्शन में गोल्डन साड़ी में नजर आईं वहीं रणवीर सिंह ने ब्लैक शेरवानी पहनी थी। यह साड़ी भी दीपिका की मां की तरफ से दी गई है, जिसे सब्यासाची ने स्टाइल किया है। वहीं रणवीर का ड्रेस रोहित बल ने डिजाइन किया है।