रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में शादी के बंधन में बेधे हैं। दोनों का पिछले 6 साल से अफेयर था। रणवीर और दीपिका एक-दूसरे की तारीफ करने का एक भी मौका नहीं चुकते हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण हाल ही में शादी के बंधन में बेधे हैं। दोनों का पिछले 6 साल से अफेयर था। रणवीर और दीपिका एक-दूसरे की तारीफ करने का एक भी मौका नहीं चुकते हैं। हाल ही में रणवीर ने कहा कि उन्हें अपनी पत्नी दीपिका पर बहुत गर्व है। वह जो भी करती हैं, उसमें अपना 100 फीसदी देती हैं।
रणवीर इस वीकेंड जी टीवी के 'सा रे गा मा पा' शो में बतौर गेस्ट दिखाई देंगे। इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान रणवीर, ऐश्वर्या पंडित नाम की एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेस देखकर चकित हो गए।
ऐश्वर्या ने 2013 की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के गाने 'नगाडा संग ढोल' गाया था। उन्होंने गाने की शूटिंग के दिनों को याद किया।
रणवीर ने कहा, "इस गीत ने मेरी पुरानी यादें याद दिला दी। मैं उससे पहले शायद ही कभी दीपिका से मिला होऊंगा। उस समय आकर्षण तक ही सीमित था। जब मैंने उन्हें (दीपिका) 'नगाडा..' पर परफॉर्म करते देखा, तो चीजें बदल गईं। उसके बाद मैंने कलाकार के रूप में उन्हें और अधिक सम्मान देना शुरू कर दिया।"
उन्होंने कहा, "मुझे अपनी पत्नी पर बहुत गर्व है, वह जो करती हैं, उसमें अपना 100 प्रतिशत देती हैं। मुझे याद है 2015 में दीपिका ने बैक टू बैक पांच ब्लॉकबस्टर फिल्में दी थी।"