मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ नया करते हुए अपने प्रशंसकों को मनोरंजन करते रहते हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने खिलाड़ी अक्षय कुमार की हाल ही में रिलजी हुई फिल्म ‘रुस्तम’ का प्रचार करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसे काफी पसंद किया जा रहा था। अब रणवीर ने अक्षय कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस उद्योग में अक्षय कुमार सर्वाधिक उर्जावान कलाकार हैं। रणवीर ने सोमवार को कहा, "अगर आप ऊर्जा की बात करें तो दिमाग में सबसे पहला नाम अक्षय कुमार का आता है। वह स्वस्थ जीवन शैली जी रहे हैं। वह धूम्रपान या शराब नहीं पीते। जल्दी उठते हैं और रोजाना कसरत करते हैं।"
इसे भी पढ़े:-
'रणवीर सुपरस्टार सिंह' कहे जाने के बारे में उन्होंने कहा, "धन्यवाद। मैं इसे तारीफ के रूप में लेता हूं। मैं भगवान का आभारी हूं कि मुझे अच्छा काम मिला और दर्शकों ने इसे पसंद किया।"
कथित तौर पर रणवीर, संजय लीला भंसाली की तीसरी फिल्म 'पद्मावती' में तीसरी बार उनके साथ काम कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि वह आगामी परियोजनाओं के बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मेरी कुछ आगामी परियोजनाएं प्रासंगिक हैं। मैं ऐसा पहला शख्स हूं, जिसके बारे में आपको सब पता है।"
फिलहाल रणवीर अपनी आगामी फिल्म 'बेफिक्रे' के लिए तैयार हैं। यह आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित है। फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर मुख्य किरादार निभाती हुई नजर आएंगी। यह फिल्म 9 दिसंबर को सिनमाघरों में रिलीज होगी।
Latest Bollywood News