1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह ने ‘पद्मावती’ को लेकर साधी चुप्पी

रणवीर सिंह ने ‘पद्मावती’ को लेकर साधी चुप्पी

 Published : Aug 23, 2016 01:31 pm IST,  Updated : Aug 23, 2016 07:13 pm IST

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि रणवीर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ में भी नजर आ सकते हैं। लेकिन...

ranvee- India TV Hindi
ranvee

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि रणवीर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ में भी नजर आ सकते हैं। लेकिन कुछ वक्त के बाद ही ऐसी खबरें आने लगी फिल्म में रणवीर की जगह किसी दूसरे अभिनेता को कास्ट करने की योजना बनाई जा रही है। हाल ही में जब रणवीर से संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

इसे भी पढ़े:-

एक महीने पहले तक ऐसी खबरें थीं कि रणवीर आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ में काम करेंगे। हालांकि अब यह अटकलें हैं कि फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर रणवीर और भंसाली में कुछ अनबन हो गई और भंसाली ने इस अभिनेता को फिल्म में नहीं लेने का फैसला किया है।

इस बारे में पूछे जाने पर रणवीर ने यहां संवाददाताओं को बताया, “फिलहाल मैं अपनी किसी भी फिल्म पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हूं। जैसे ही मुझे पता चलता है, मैं आपको बता दूंगा।“

रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली इससे पहले गोलियों की रासलीला रामलीला और बाजीराव मस्तानी में साथ काम कर चुके हैं। उनकी इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों में रणवीर और दीपिका की जोड़ी पर्दे पर रोमांस करती हुई नजर आई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन