Realme Narzo 100x 5G जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंपनी ने फोन का पोस्टर टीज किया है। यह फोन 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। इससे पहले कंपनी भारतीय बाजार में Narzo 100 Lite पहले ही लॉन्च कर चुकी है।
15 जुलाई को होगा लॉन्च
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Realme Narzo India ने टीजर जारी किया है, जिसमें कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह इस सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। इसमें 8000mAh की बैटरी मिलेगी। यह फोन भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर भी लिस्ट किया गया है।
टीजर में जारी पोस्टर में फोन का डिजाइन भी रिवील हुआ है। रियलमी के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ रिंग डिजाइन वाला LED फ्लैश दिया गया है। यह फोन गोल्ड या ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी जाएगी। Realme Narzo Power को कंपनी ने 10000mAh बैटरी के साथ पेश किया है।
Realme Narzo 100 Lite 5G
वहीं, Realme Narzo 100 Lite 5G के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.8 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग फीचर दिया गया है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 13MP का कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Realme Narzo Power में 6.8 इंच का 1.5K Curved AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 6,500 निट्स तक की है। यह MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट पर काम करता है। इसमें HyperVision+ AI चिप भी मिलता है। फोन में 10,001mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इसके बैक में 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलता है।
यह भी पढ़ें - लॉन्च से पहले सामने आए Samsung Galaxy Z Fold 8 के रेंडर्स, डिजाइन में क्या होगा बदलाव?