1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme ने भारत में लॉन्च किया 10001mAh की जंबो बैटरी वाला फोन, जानें कितनी है कीमत

Realme ने भारत में लॉन्च किया 10001mAh की जंबो बैटरी वाला फोन, जानें कितनी है कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 05, 2026 11:56 am IST,  Updated : Mar 05, 2026 12:12 pm IST

Realme Narzo Power 5G भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन 10001mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च होने वाला सबसे पतला फोन है। फोन की सेल आज यानी 5 मार्च से शुरू हो गई है।

Realme Narzo Power 5G- India TV Hindi
रियलमी नार्जो पावर Image Source : REALME

Realme ने 10001mAh बैटरी वाला एक और दमदार फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। रियलमी का यह फोन पिछले दिनों लॉन्च हुए Realme P4 Power का रीब्रांडेंड मॉडल है। यह फोन भी 10001mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था। रियलमी नार्जो सीरीज का यह अब तक का सबसे तगड़ी बैटरी वाला फोन है। कंपनी का दावा है कि यह बड़ी बैटरी वाला भारत का सबसे पतला फोन है। फोन में 50MP कैमरा, 8GB रैम, 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलेंगे।

Realme Narzo Power 5G की कीमत

रियलमी का यह फोन भारत में 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। फोन की खरीद पर 3000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 1,000 रुपये का अतिरिक्त  डिस्काउंट मिलेगा। फोन की पहली सेल 10 मार्च को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर आयोजित की जाएगी। इसे दो कलर ऑप्शन- टाइटन सिल्वर और टाइटन ब्लू में खरीदा जा सकेगा। फोन की खरीद पर कुल मिलाकर 4,000 रुपये बचाए जा सकते हैं।

  • 8GB RAM + 128GB - 27,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB - 29,999 रुपये

Realme Narzo Power 5G के फीचर्स

रियलमी का यह जंबो बैटरी वाला फोन 6.8 इंच के HyperGlow 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G प्रोसेसर यूज किया है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

Realme Narzo Power 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, कर्व्ड AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 10,001mAh, 80W
कैमरा 50MP OIS + 8MP, 16MP
OS Android 16, Realme UI 7.0

Realme Narzo Power के बैक में दो कैमरे मिलेंगे। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, 5G, Bluetooth जैसे फीचर्स मिलेंगे। इस फोन में 10,001mAh की जंबो बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर का सपोर्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें - OnePlus ला रहा 7500mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन, कंपनी ने कंफर्म किए कई फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक