1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर मिनटों में तैयार करें क्रिस्पी पोटैटो चीज बॉल्स, हर बाइट में मिलेगा चीज़ी स्वाद, नोट करें विधि

घर पर मिनटों में तैयार करें क्रिस्पी पोटैटो चीज बॉल्स, हर बाइट में मिलेगा चीज़ी स्वाद, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 09, 2026 04:37 pm IST,  Updated : Jul 09, 2026 04:42 pm IST

शाम के नाश्ते के लिए पोटैटो चीज बॉल्स एक परफेक्ट ऑप्शन है। चलिए जानते हैं ये टेस्टी स्नैक्स रेसिपी कैसे बनाएं?

क्रिस्पी पोटैटो चीज बॉल्स- India TV Hindi
क्रिस्पी पोटैटो चीज बॉल्स Image Source : YOUTUBE - @NINO'S HOME

अगर इस बारिश वाले मौसम में आपको शाम के समय गरम गरम चीज़ से भरपूर रेसिपी खाने का मन कर रहा है तो आप पोटैटो चीज़ बॉल्स बना सकते हैं। बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम चीजी बॉल्स चाय के साथ खाने में खूब स्वाद देगा। इसे बनाने में ज़्याद समय भी नहीं लगेगा। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं पोटैटो चीज़ बॉल्स की लाजवाब रेसिपी

चीज पोटैटो बॉल्स के लिए सामग्री

5 उबले हुए मीडियम आकार के आलू, आधा कप प्याज़, आधा कप शिमला मिर्च, 2 बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया, आधा कप ब्रेड क्रम्ब्स, 2 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच ओरिगैनो, 1 छोटा चम्मच रेड चिली फ्लेक्स, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 5 छोटे चीज़ क्यूब्स, स्वादानुसार नमक, आधा कप मैदा,आधा कप कॉर्न फ़्लोर, ज़रूरत के अनुसार पानी, 1 कप ब्रेड क्रम्ब्स, तलने के लिए तेल।

कैसे बनाएं चीज पोटैटो बॉल्स?

  • पहला स्टेप: चीज पोटैटो बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले, पांच आलू को अच्छी तरह से उबाल लें।  जब आलू उबल जाएं तो ठंडा होने के लिए रख दें। जब ठंड हो जाए तब छिलका निकालकर उसमें आधा कप प्याज़, आधा कप शिमला मिर्च, हरा धनिया, हरी मिर्च, ओरिगैनो, चीज, नमक, रेड चिली फ्लेक्स, काली मिर्च पाउडर और ब्रेड क्रम्ब्स डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 

  • दूसरा स्टेप: अब इस मिश्रण के छोटे छोटे बॉल्स बनाएं। जब बॉल्स बन जाएं तब एक एक बॉल्स में छोटे छोटे चीज क्यूब डालकर उसे बंद कर दें और फिर स्मूथ फिनिशिंग के लिए से एक बार फिर से बॉल्स को गोल गोल बना लें और फिर ब्रेड क्रम्ब्स पर रोल करें। 

  • तीसरा स्टेप: अब, आधा कप मैदा में आधा कप कॉर्न डालकर मिलाएं और उसमें पानी डालकर घोल तैयार करें। इस बात का ध्यान रखें कि घोल में किसी तरह का लम्स नहीं होना चाहिए। अब सभी बॉल्स को बारी बारी से घोल में डालकर डीप करें और फिर ऊपर से एक बार फिर से ब्रेड क्रम्ब्स लगाएं। 

  • चौथा स्टेप: अब सभी बॉल्स को गर्म तेल में अच्छी तरह से तलें। गैस की फ्लेम मीडियम होना चाहिए। डीप फ्राई करें। आपके चीज पोटैटो बॉल्स सर्विंग के लिए तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल