A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘ट्रैप्ड’ देखकर रणवीर सिंह को क्यों याद आई पाव भाजी?

‘ट्रैप्ड’ देखकर रणवीर सिंह को क्यों याद आई पाव भाजी?

राजकुमार राव के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'ट्रैप्ड' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में इस फिल्म की एक स्पेशल सक्रीनिंग रखी गई थी। इसमें कई जानी मानी पहुंची थीं, जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह भी शामिल थे। फिल्म 'ट्रैप्ड' देखने के बाद रणवीर सिर

ranveer singh- India TV Hindi
ranveer singh

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'ट्रैप्ड' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में इस फिल्म की एक स्पेशल सक्रीनिंग रखी गई थी। इसमें कई जानी मानी पहुंची थीं, जिसमें अभिनेता रणवीर सिंह भी शामिल थे। फिल्म 'ट्रैप्ड' देखने के बाद रणवीर सिंह सिर्फ खाने के बारे में सोच रहे हैं और फिल्म देखते ही उन्हें 'पाव भाजी' याद आ गई। इस फिल्म काफी खास और अलग है फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे राजकुमार राव 7 दिनों के लिए एक ऐसे घर में फंस जाते हैं, जहां न तो खाना है न पानी और न बिजली।

वहीं फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान रणवीर पूरी तरह उसी दुनिया में खो गए। स्क्रीनिंग में मौजूद सूत्र ने बताया कि फिल्म देखते हुए वह काफी स्थिर दिख रहे थे और उन्होंने अपने मन की बात रखते हुए कहा, "मुझे पाव भाजी चाहिए।"

रणवीर ने विक्रमादित्य मोटवनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए राजकुमार राव की प्रशंसा की। विक्रमादित्य के साथ 'लुटेरा' में काम कर चुके रणवीर ने कहा, "उन्होंने फिल्म में बेहतर से बेहतर काम किया है।" रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत 'ट्रैप्ड' शुक्रवार 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News