CBI के सवालों पर रिया चक्रवर्ती ने दिए ये जवाब, बताया नहीं पसंद करती थीं सुशांत की बहनें
CBI के सवालों पर रिया चक्रवर्ती ने दिए ये जवाब, बताया नहीं पसंद करती थीं सुशांत की बहनें
Abhay Parashar
Published : Aug 28, 2020 06:55 pm IST, Updated : Aug 28, 2020 06:55 pm IST
रिया ने बताया कि सुशांत की अपने परिवार से नहीं जमती थी, रिया और सुशांत का साथ उनकी बहनों को पसंद नहीं था।
Image Source : NSTAGRAM RHEACBI के सवालों पर रिया चक्रवर्ती ने दिए ये जवाब
सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी प्रेमिका रही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती से दिल्ली से आयी SP नूपुर प्रसाद और कुछ अधिकारी एक टेबल पर बैठकर पूछताछ कर रहे हैं। सिद्धार्थ पिठानी, नीरज, दीपेश और केशव के बयानों को रिया और उनके भाई से वैरिफाई किया जाए। 8 हार्ड डिस्क डिस्ट्रॉय करने वाली बात से रिया ने इनकार कर दिया है, रिया का कहना है कि IT प्रोफेशनल को उन्होंने नहीं बुलाया, उन्हें नहीं पता 8 हार्ड डिस्क किसने और क्यों डिस्ट्रॉय की या करवाईं?
रिया ने बताया कि सुशांत की अपने परिवार से नहीं जमती थी, रिया और सुशांत का साथ उनकी बहनों को पसंद नहीं था।
रिया ने सीबीआई को बताया कि 8 जून के बाद से वो सुशांत सिंह राजपूत से संपर्क में नहीं थीं। रिया ने बताया कि सुशांत ने दूसरों की मदद से मुझसे संपर्क करने की कोशिश की थी लेकिन 14 जून तक मेरी और उसकी कोई बातचीत नहीं हुई। रिया ने बताया सुशांत की बहन श्वेता अक्सर मेरे और उसके साथ पर सवाल खड़े करती थी, उसकी वजह से मेरे और सुशांत के बीच झगड़े भी होते थे।