मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने आज वो मुकाम हासिल कर लिया है कि, हर कोई कम से कम एक बार उनके साथ काम करने के लिए बेताब रहता है। हाल ही में लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'बहू हमारी रजनीकांत' में रोबोट का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित ने भी उनके साथ काम करने की इच्छा जताई है। रिद्धिमा हिन्दी सिनेमाजगत में कदम रखने की तैयारी में हैं और उनका सपना है कि वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करें।
इसे भी पढ़े:-
रिद्धिमा ने कहा, "मेरे पास बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्मों के कई प्रस्ताव हैं, लेकिन एक मराठी होने के नाते मैं निश्चित रूप से पहले एक मराठी फिल्म में काम करना चाहूंगी। हालांकि, हिंदी सिनेमा मेरी सूची में हैं, लेकिन फिलहाल मेरा ध्यान अपने शो पर है।"
उन्होंने कहा, "मैं सलमान खान के साथ काम करना पसंद करूंगी। यह मेरा सपना है। मैं ऋतिक रोशन, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं।" रिद्धिमा ने कई निर्देशकों के साथ काम करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा, "मेरा सपना संजय लीला भंसाली, इम्तियाज अली और अनुराग बसु के साथ काम करने का है।"
'बहू हमारी रजनीकांत' का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होता है, यह एक कॉमेडी शो है, जो एक महिला रोबोट की कहानी पर आधारित है।
Latest Bollywood News