1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निशिकांत की ‘मौली’ में मुख्य भूमिका में दिखेंगे रितेश देशमुख

निशिकांत की ‘मौली’ में मुख्य भूमिका में दिखेंगे रितेश देशमुख

 Published : Sep 20, 2016 05:15 pm IST,  Updated : Sep 20, 2016 05:15 pm IST

रितेश देशमुख इन दिनों अपनी फिल्म ‘बैंजो’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके अलावा वह निशिकांत कामत के निर्देशन में बनने वाली फिल्म मौली को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं।

riteish- India TV Hindi
riteish

मुंबई: अभिनेता रितेश देशमुख इन दिनों अपनी फिल्म ‘बैंजो’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके अलावा वह निशिकांत कामत के निर्देशन में बनने वाली फिल्म मौली को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। वह अपनी इस फिल्म का शूटिंग दिसंबर में शुरु करने वाले हैं। रितेश इसमें मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। रितेश इस मराठी फिल्म के निर्माता होंगे। इससे पहले निशिकांत ने रितेश की फिल्म ‘लय भारी’ का भी निर्देशन किया था।

इसे भी पढ़े:-

निशिकांत से फिल्म पर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा, “हां, यह सच है..। फिल्म का नाम मौली है। रितेश फिल्म के निर्माता हैं और वह इसमें मुख्य भूमिका में निभाएंगे। मैं फिल्म का निर्देशन कर रहा हूं। मैं अगामी तीन-चार माह में इस पर काम शुरु करूंगा। यह एक कॉमेडी एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।“

फिल्मकार मराठी फिल्म के अलावा इन दिनों हिंदी फिल्म लिखने में भी मशरूफ हैं। यह फिल्म उनकी पहले आई फिल्मों से एकदम अलग होगी। निशिकांत की पिछली फिल्म इरफान खान अभिनीत ‘मदारी’ थी। बतौर निर्देशक उनकी पहली हिंदी फिल्म मुंबई मेरी जान थी।

इरफान खान के साथ काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा, वह एक बेहतरीन कलाकार हैं। उनके साथ काम करना सौभाग्य की बात है, लेकिन अभी मेरे पास उनके मुताबिक कोई पटकथा नहीं है। उम्मीद है कि भविष्य में हमें फिर एकसाथ काम करने का मौका मिलेगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन