1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: दीपिका ने बताया, यह चीज हजार शब्दों पर भी पड़ जाती है भारी

VIDEO: दीपिका ने बताया, यह चीज हजार शब्दों पर भी पड़ जाती है भारी

 Published : Sep 19, 2016 05:04 pm IST,  Updated : Sep 19, 2016 05:04 pm IST

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने हॉलीवुड करियर में काफी व्यस्त हैं। दीपिका हमेशा ही खिलखिलाते और मस्ती के मूड में देखा जाता है। लोग उनकी एक स्माइल पर ही फिदा हो जाते हैं। हाल ही में उन्होंने लोगों की हंसी को लेकर कहा है कि...

deepika- India TV Hindi
deepika

बेंगलुरू: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने हॉलीवुड करियर में काफी व्यस्त हैं। दीपिका हमेशा ही खिलखिलाते और मस्ती के मूड में देखा जाता है। लोग उनकी एक स्माइल पर ही फिदा हो जाते हैं। हाल ही में उन्होंने लोगों की हंसी को लेकर कहा है कि हम ज्यादा क्यों नहीं मुस्कुरा सकते? उनका मानना है कि जो काम हजार शब्दों से नहीं किया जा सकता, उसे एक मुस्कान कर देती है। अभिनेत्री ब्रिटानिया गुड डे के नए विज्ञापन में 'अच्छे दिन के लिए और ज्यादा मुस्कुराएं' कहते हुए प्रचार कर रही हैं। इस विज्ञापन में हर किसी को मुस्कुराते दिखाया गया है।

इसे भी पढ़े:-

दीपिका ने अपने बयान में कहा, "भारत में और अधिक मुस्कुराहट बिखेरने के लिए ब्रिटानिया गुड डे के इस प्रचार से जुड़ने पर मुझे गर्व है। हजार शब्द भी वो काम नहीं कर पाते जो एक मुस्कान कर जाती है। एक मुस्कान हौसला बढ़ाने के साथ ही सीमाओं को तोड़ने और हमें खुश करने का काम कर सकती हैं।"

टीवी के इस विज्ञापन की रचना करने वाले एशिया पैसिफिक, मैककान एरिकसन के एक्जीक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर सुब्रमणि रामचंद्रन का इस प्रचार के बारे में कहना है कि संक्षेप में ब्रांड का मकसद मुस्कुराहट को बढ़ावा देना है। निर्देशक को लगता है कि पश्चिमी देशों की तरह भारत में अनावश्यक रूप से मुस्कुराने या अजनबियों से बात करने का चलन नहीं है, जबकि वहां पर हर कोई मुस्कुराते हुए अभिवादन करता है, और किसी के चेहरे पर नीरसता नहीं दिखती है।

इस विज्ञापन को रामचंद्रन अपने दिल के करीब मानते हैं, क्योंकि यह सिर्फ उत्पाद की बिक्री से नहीं जुड़ा है, बल्कि लोगों की मुस्कान से भी जुड़ा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन