1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका ने लिया लोगों को खुश करने का जिम्मा

दीपिका ने लिया लोगों को खुश करने का जिम्मा

 Published : Sep 09, 2016 08:12 pm IST,  Updated : Sep 09, 2016 08:12 pm IST

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने हॉलीवुड करियर पर काफी ध्यान दे रही हैं। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखा है। दीपिका के अभिनय के तो दुनियाभर में फैंस मौजूद है।

deepika- India TV Hindi
deepika

मुंबई: बॉलीवुड अदाकार दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने हॉलीवुड करियर पर काफी ध्यान दे रही हैं। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखा है। दीपिका के अभिनय के तो दुनियाभर में फैंस मौजूद है। लेकिम इसके अलावा उन्होंने अपनी खूबसूरती का भी लोगों को कायल बना रखा है। दीपिका के आस-पास रहने वाले लोग हमेशा उनसे खुश ही रहते हैं। दीपिका ने अपने आसपास के लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट लाने का जिम्मा ले लिया है।

इसे भी पढ़े:- शाहरुख ने इस वजह से भंसाली की 'पद्मावती' में काम करने से किया इंकार

उनके एक करीबी सूत्र के अनुसार, दीपिका ने अपने टीम के सदस्यों से मुस्कुराने का सचेत प्रयास करने और इसे आदत बनाने के लिए कहा है।

इसके बारे में बात करते हुए दीपिका ने अपने बयान में कहा, "मुस्कुराहट जादुई असर करती है। हमें महसूस भी नहीं होता कि यह हम पर और आसपास के लोगों पर कितना सकारात्मक असर डालती है। जीवन अक्सर तनावपूर्ण हो जाता है और यह महत्वपूर्ण है कि मुश्किल वक्त में भी मुस्कुराने की कोशिश की जाए।"

करियर के मोर्चे पर दीपिका अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के अभिनेता विन डीजल के साथ फिल्म 'ट्रिपल एक्स: रिटर्न ऑफ जैंडर केज' के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं।

इन दिनों वह संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिल्म में शाहिद कपूर उनके पति की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन