1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख ने इस वजह से भंसाली की 'पद्मावती' में काम करने से किया इंकार

शाहरुख ने इस वजह से भंसाली की 'पद्मावती' में काम करने से किया इंकार

 Published : Sep 08, 2016 12:57 pm IST,  Updated : Sep 08, 2016 12:57 pm IST

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'पद्मावती' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर फिल्म काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आने वाले थे...

shah- India TV Hindi
shah

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'पद्मावती' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर फिल्म काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। पिछले आई खबरों के अनुसार पहले रणवीर सिंह को उनके सह-अभिनेता के तौर पर कास्ट किया जा रहा था। इसके बाद बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का नाम भी इस किरदार के लिए सामने आया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि उन्हें इस फिल्म का नाम पसंद नहीं आया। इसलिए उन्होंने इस फिल्म को छोड़ देना बेहतर समझा। लेकिन वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि सच्चाई कुछ और ही है।

इसे भी पढ़े:-

शाहरुख आज हिन्दीसिनेमा जगत के सुपरस्टार हैं ऐसे में वह किसी भी फिल्म में सेकंड लीड रोल नहीं निभाना चाहते। इसलिए उन्होंने इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली से इतनी मोटी रकम की मांग कर ली जो भंसाली उन्हें नहीं दे सकते। इसी कारण किंग खान अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

शाहरुख इन दिनों आनंद एल.राय. के प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक बौने आदमी की भूमिका में नजर आएंगे।

'पद्मावती' में दीपिका पादुकोण के मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में शाहिद कपूर उनके पति का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। लेकिन इस बात की अब तक कोई जानकारी नहीं है कि फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में कौन अभिनेता दिखेगा। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरु की जा सकती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन