1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: क्या आपने देखी शाहरुख खान ये शॉर्ट फिल्म

VIDEO: क्या आपने देखी शाहरुख खान ये शॉर्ट फिल्म

 Published : Sep 07, 2016 01:00 pm IST,  Updated : Sep 07, 2016 01:00 pm IST

शाहरुख खान ने आज अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। आज न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में उनके चाहने वाले मौजूद हैं। उनकी किसी भी फिल्म...

shah- India TV Hindi
shah

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने आज अपने अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है। आज न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में उनके चाहने वाले मौजूद हैं। उनकी किसी भी फिल्म की शूटिंग शुरु होने से पहले ही वह चर्चा में आ जाती है। किंग खान के बारे में ये बातें लगभग सभी जानते होंगे कि उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले छोटे पर्दे पर अपने अभिनय का जौहर दिखाया था।

इसे भी पढ़े:-

दूरदर्शन पर उनकी टीवी एंकरिंग, फौजी और सर्कस जैसे शो तो याद ही होंगे। लेकिन इसके अलावा शाहरुख एक शॉर्ट फिल्म में नजर आ चुके हैं। 1991 में बनी यह फिल्म इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 17 मिनट 32 सेकंड के इस वीडियो को यूट्यूब पर एसआरके इन माय ब्लड पर अपलोड किया गया है।

शाहरुख की इस शॉर्ट फिल्म का नाम 'महान कर्ज' है। इस फिल्म में किंग खान एक अमीर घराने के बेटे के किरदार में नजर आ रहे हैं। जो काफी बुद्धिमान व्यक्ति है, लेकिन उसमें कुछ कमियां भी हैं। इस फिल्म में शाहरुख शानदार अभिनय करते हुए देखा जा सकता है। इस फिल्म में उनके जबरदस्त एक्टिंग को देखकर कह सकते हैं कि इसलिए आज बॉलीवुड के बादशाह हैं। शाहरुख के फैंस के लिए यह फिल्म किसी तोहफे से कम नहीं है।

वैसे किंग खान इन दिनों आनंद एल राय के निर्देशन में बनी अपनी आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में वह एक बौने के किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन