1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण के साथ शेरवानी पहने नज़र आए विन डीजल

दीपिका पादुकोण के साथ शेरवानी पहने नज़र आए विन डीजल

 Written By: IANS
 Published : Sep 13, 2016 12:42 pm IST,  Updated : Sep 13, 2016 12:42 pm IST

हॉलीवुड एक्टर विन डीजल और उनकी 'XXX: द रिटर्न ऑफ जैंडर केज' की सह-कलाकार दीपिका पादुकोण को डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन करे हुए पारंपरिक भारतीय परिधानों में देखा गया।

deepika padukone and vin diesel wear shewani designed by...- India TV Hindi
deepika padukone and vin diesel wear shewani designed by sabyasachi mukherjee

मुंबई: हॉलीवुड एक्टर विन डीजल और उनकी 'XXX: द रिटर्न ऑफ जैंडर केज' की सह-कलाकार दीपिका पादुकोण को डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के डिजाइन करे हुए पारंपरिक भारतीय परिधानों में देखा गया। सब्यसाची ने सोमवार को इंस्ट्रग्राम पर एक फोटो साझा की, जिसमें दोनों कलाकारों को उनके द्वारा बनाई पोशाकों में देखा जा रहा है।

इस फोटो में जहां एक ओर दीपिका काले रंग के परिधान में नजर आ रही हैं, वहीं डीजल को भी लाल रंग की शेरवानी में मुस्कराते देखा जा रहा है। डिजाइनर ने इस फोटो को साझा करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, "सब्यसाची की शेरवानी में डीजल। भारत में हाथ से तैयार की गई।"

deepika padukone and vin diesel wear shewani designed by sabyasachi mukherjee
deepika padukone and vin diesel wear shewani designed by sabyasachi mukherjee

यह बात हालांकि, अभी तक साफ नहीं हो पाई है कि दीपिका और डीजल को आगामी फिल्म में इन्हीं पोशाकों में देखा जाएगा या नहीं। 'XXX' के तीसरा सीक्वल 'XXX: द रिटर्न ऑफ जैंडर केज' 20 जनवरी, 2017 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन