बेटे-पत्नी के साथ दीपिका-रणवीर के रिसेप्शन में पहुंचे सचिन तेंदुलकर, महेश भूपति, कपिल देव भी पहुंचे
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पार्टी में सितारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आज मुंबई में बॉलीवुड सितारों के लिए एक खूबसूरत पार्टी रखी है। यह दीपिका और रणवीर का तीसरा रिसेप्शन है। दोनों ने 14 और 15 नवंबर को इटली में पहले कोंकणी और फिर सिंधी रीति रिवाज से शादी की। इस शादी के बाद दोनों वापस लौटे और बैंगलुरू में दीपिका के मम्मी पापा ने एक खूबसूरत रिसेप्शन रखा, इसके बाद 28 नवंबर को दीपिका और रणवीर ने मीडिया वालों के लिए रिसेप्शन रखा। आज का रिसेप्शन ग्रैंड है, क्योंकि बॉलीवुड जगत के नामी सितारे इस रिसेप्शन का हिस्सा बन रहे हैं।
बॉलीवु़ड से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें।
Also Read: