1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Viral photo: सचिन के हाथ में माइक, सोनू के हाथ में बल्ला, ये हो क्या रहा है?

Viral photo: सचिन के हाथ में माइक, सोनू के हाथ में बल्ला, ये हो क्या रहा है?

हाल ही में सचिन तेंदुलकर मशहूर तबलावादक जाकिर हुसैन के साथ एक कार्यक्रम में तबला बजाते दिखे थे। उस वक्तत भी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें जाकिर के हाथ में बल्ला और सचिन के हाथ में तबला था।

सचिन- India TV Hindi
सचिन

मुंबई: सोशल मीडिया में इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर ऐसी की आपका ध्यान इस तस्वीर पर अटक जाएगा। जी हां, क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व क्रिकेटर सचिन के हाथ में माइक  है और बेहतरीन आवाज के मालिक गायक सोनू निगम के हाथ में है क्रिकेट का बल्ला।

फोटो किसी ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है, सचिन ने इस फोटो को रीट्वीट करके रहस्य को और बड़ा कर दिया है। फोटो देखकर तो यही लग रहा है सचिन और सोनू की जोड़ी किसी नए गाने के साथ आ रही है। सचिन के हाथ में माइक देखकर तो यही लगता है कि वे सिंगिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं।

हाल ही में सचिन तेंदुलकर मशहूर तबलावादक जाकिर हुसैन के साथ एक कार्यक्रम में तबला बजाते दिखे थे। इससे पहले एक और तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें जाकिर के हाथ में बल्ला और सचिन के हाथ में तबला था।

ये भी पढ़ें:

Latest Bollywood News