1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख के घर आया स्पाइडरमैन, करेगा पिज्जा डिलिवरी?

शाहरुख के घर आया स्पाइडरमैन, करेगा पिज्जा डिलिवरी?

 Published : Mar 30, 2017 01:38 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 01:41 pm IST

शाहरुख खान के बेटे अबराम आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। क्यूट अबराम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। शाहरुख खान ने फिर से अबराम की एक प्यारी सी तस्वीर ट्विटर पर साझा की है। इस तस्वीर में अबराम मियां स्पाइडरमैन के लुक में नजर आ रहे हैं।

s- India TV Hindi
s

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान के घर मन्नत में स्पाइडरमैन आ गए हैं। वो भी एक नहीं पूरे तीन-तीन स्पाइडरमैन। इन स्पाइडरमैन्स के आने से शाहरुख खान बहुत खुश हैं क्योंकि अब पिज्जा लाने में दिक्कत नहीं होगी।

लेकिन जरा गौर करिये ये छोटा सा स्पाइडरमैन कोई और नहीं शाहरुख के सुपुत्र अबराम हैं। अबराम आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। क्यूट अबराम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। शाहरुख खान ने फिर से अबराम की एक प्यारी सी तस्वीर ट्विटर पर साझा की है। इस तस्वीर में अबराम मियां स्पाइडरमैन के लुक में नजर आ रहे हैं। अबराम के साथ इस तस्वीर में दो और स्पाइडरमैन नजर आ रहे हैं।

लगता है अबराम को स्पाइडर मैन होमकमिंग का ट्रेलर पसंद आ गया है, और उन्होंने अपने पापा किंग खान से स्पाइडरमैन बनने की जिद कर ली होगी। तभी तो बेटे की ख्वाहिश पूरी करने के लिए बादशाह खान ने भी बेटे को स्पाइडरमैन बना दिया है। शाहरुख ने तस्वीर के साथ लिखा है, ‘’स्पाइडी बूम ऐट होम। घर में चारों तरफ से स्पाइडर मैन्स आ रहे हैं। चलो कम से कम अब पिज्जा डिलीवरी की समस्या खत्म हो गई है।‘’

आपको बता दें स्पाइडर मैन के दूसरे ट्रेलर को कल ही रिलीज किया गया है। लोगों का ये ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है। फिल्म 'स्पाइडरमैन: होमकमिंग' भारत में 7 जुलाई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी।

​यहां देखिए स्पाइडरमैन होमकमिंग का ट्रेलर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन